डॉ बाबासाहेब आंबेडकर महा परिनिर्वाण दिवस पर बुद्ध विहार कोहका में दी गई श्रद्धांजलि
भिलाई नगर 6 दिसंबर । डॉ बाबा साहेब आम्बेडकर सुगत वंदना संघ परिसर दुर्गा नगर कोहका में 6 दिसम्बर को बाबा साहेब आम्बेडकर के महा परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम समिति द्वारा संध्या 7 बजे बुद्ध विहार परिसर में आयोजित किया गया । जिसमें समिति के अध्यक्ष विजय कुमार डाहटे द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प हार एवम मोमबत्ती प्रज्वालित कर कार्यक्रम की शुरुआत की तत्पश्चात बाबा साहेब की जीवनी पर सी एल नायक, मनोहर डोंगरे एवम आर के साखरे द्वारा अपने विचार रखे गये। कार्यकर्म में समिति के सचिव प्रदीप पाटिल द्वारा मंच संचालन किया गया इस अवसर पर अशोक मेश्राम सुरेश गजभिये, राजेश वंजारी, तरुण भीमगड़े, निशा डाहते , राखी डोंगरे, ललीता साखरे, प्रमिला वंजारी, सविता पाटिल,सुरेखा भीमगड़े, के डी रामटेके, सहित समस्त उपस्थित सदस्यो दवरा श्रद्धांजलि अर्पित की गईं।

