एसआर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर चिखली के चतुर्थ स्थापना दिवस पर 501 कोरोना वारियर्स आज होंगे सम्मानित
दुर्ग भिलाई 7 दिसंबर । एसआर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर प्रबंधन के द्वारा चौथे स्थापना दिवस के अवसर पर कोरोनावायरस के सम्मान में एक समारोह का आयोजन आज दोपहर 2:00 बजे किया गया है इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल होंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंभीर सिंह ठाकुर करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में अंत्यावसायी सहकारी और वित्त विकास निगम उपाध्यक्ष सुश्री नीता लोधी, महापौर दुर्ग धीरज बाकलीवाल, सभापति दुर्ग राजेश यादव, आईएमए के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राकेश गुप्ता उपस्थित रहेंगे।
एस आर हॉस्पिटल के चेयरमैन संजय तिवारी ने बताया कि स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी वर्ष भर सेवाएं देने वाले चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ का प्रतिवर्ष अस्पताल प्रबंधन के द्वारा सम्मान किया जाता है। चौथी वर्षगांठ के अवसर पर भी जिले के चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ का सम्मान अस्पताल की ओर से किया जाएगा इस वर्ष भी कोरोना वॉरियर्स 501 पैरामेडिकल स्टाफ का सम्मान प्रबंधन के द्वारा किया जाना है। स्थापना दिवस के अवसर पर 7 दिसंबर को दोपहर 12:00 बजे आमंत्रित अतिथियों के हाथों सभी वारियर्स सम्मानित होंगे।

