घर-घर दस्तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान के लिए भिलाई चरोदा क्षेत्र में शुरू हुई मोबाइल वैन सेवा, सेक्टर सुपरवाइजर असलम के प्रस्ताव पर किया गया अमल
भिलाई नगर 7 दिसंबर । कोविड वैक्ससीनेशन के लिए घर घर दस्तक अभियान के लिए मोबाइल टीम वैन का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ अधिकारी डा गंभीर सिंह ठाकुर व जिला टीकाकरण अधिकारी डा सी बी एस बंजारे जिला कार्यक्रम अधिकारी पदमाकर व सेक्टर मेडिकल आफिसर डा स्मृति पांडेय व सेक्टर सुपरवाइजर सैय्यद असलम की उपस्थित मे हुआ ।
भिलाई चरोदा क्षेत्र में वैक्सीनेशन अभियान को गति देने के लिए सेक्टर सुपरवाइजर सैयद असलम के द्वारा मोबाइल वैन के माध्यम से घर-घर दस्तक अभियान को संचालित करने की योजना बनाई गई थी। मोबाइल वैन उपलब्ध कराने के लिए उनके द्वारा भिलाई चरोदा नगर निगम के समक्ष प्रस्ताव रखा गया था इस प्रस्ताव को आयुक्त नगर निगम चरोदा ने कीर्तिमान सिंह राठौर ने शिकार करते हुए वाहन उपलब्ध कराया गया है। सैय्यद असलम ने बताया कि वाहन प्रत्येक बाजार, घनी आबादी, झुग्गी झोपड़ी व बस्तियों मे भ्रमण करेगी। मुनादी करेगी लोगो को वही वेरीफाई करके वैक्ससीनेशन किया जाएगा। लोगो को इसका लाभ उठाना चाहिए सैय्यद असलम ने बताया कि अधिकांश लोग कार्य की वयस्तता ओर चलने फिरने मे असर्मथता के कारण वैक्ससीनेशन सेंटर नहीं जा रहे है छुटे हुए लोगों की सेकंड डोज लगाया जाना है ओर कई लोगो ने अभी तक प्रथम डोज नहीं लग गया है । मोबाइल वैन में निशा किरण 74 की संख्या में स्टाफ उपलब्ध रहेगा। यह मोबाइल टीम टीकाकरण के लिए घुम घमु कर संदेश देगी । आज शुरुआत मे ही इंदिरा पारा मे पहुंची बड़ी संख्या में गाडी के पास रूककर लोगों के द्वारा टीका लगया गया है।

