बाल संप्रेषण गृह के अधिकारी ने अपचारी बालक से किया अप्राकृतिक कृत्य, गिरफ्तार

बाल संप्रेषण गृह के अधिकारी ने अपचारी बालक से किया अप्राकृतिक कृत्य, गिरफ्तार


दुर्ग, 08 जुलाई । दुर्ग जिले में बाल संप्रेषण गृह के अपचारी बालक के साथ बाल संप्रेषण गृह के अधिकारी के द्वारा अप्राकृतिक कृत करने का मामला प्रकाश में आया है। दुर्ग पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़ित के साथ परिवीक्षा अधिकारी के द्वारा उसके भाई से मिलाने के बहाने गलत काम किया। नाबालिग मर्डर केस में संप्रेषण गृह में बंद है। जिसे 3 साल की सजा हुई है। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है।

नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग अलेक्जेंडर किरो ने बताया कि बाल संप्रेषण गृह दुर्ग के परिवीक्षा अधिकारी रामकुमार सूर्यवंशी ने नाबालिग को भाई से मिलवाने का हवाला देकर उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाएं थे। इससे आहत पीड़ित के द्वारा पत्र लिखकर किशोर न्यायालय के न्यायाधीश से शिकायत की थी। इस शिकायती पत्र को न्यायालय द्वारा दुर्ग पुलिस को भेजा गया था। जांच के बाद शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस के द्वारा आरोपी रामकुमार सूर्यवंशी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। इसके बाद दुर्ग पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया था। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Oplus_16777216

हत्या के मामले में बाल संप्रेषण गृह में बंद है पीड़ित

दुर्ग पुलिस ने बताया कि हत्या के एक मामले में पीड़ित को 3 वर्ष की सजा सुनाई गई थी इसी कारण से बाल संप्रेषण गृह दुर्ग में पीड़ित बंद है। पीड़ित छत्तीसगढ़ के अन्य जिले का रहने वाला है। आरोपी ने उसके भाई से मिलवाने का झांसा देकर यह कुकृत्य किया था।

पीड़ित की शिकायत सही पाई गई थी

नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग अलेक्जेंडर किरो ने बताया कि करीब 3 दिन पहले यह मामला न्यायालय के संज्ञान में आया था। इसके बाद हमें जांच और कार्रवाई के लिए पत्र मिला था। इस शिकायत के आधार पर जांच की गई। जांच करने पर घटना सही पाई गई। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की है।