जिओ मार्ट के सेल्समैन पर कटर से हमला, 10 हजार लूटकर फरार, एक लुटेरे की शिनाख्त, छावनी थाने में जुर्म दर्ज
भिलाई नगर 8 दिसंबर। छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल दोपहर को जिओमार्ट के सेल्समैन पर हमला कर नगद 10 हजारों पर लूट कर दो आरोपी फरार हो गए । रिपोर्ट पर से छावनी पुलिस द्वारा लूट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है । छावनी पुलिस ने बताया कि प्रार्थी प्रदीप कुमार साहू सेक्टर 11, जोन 01 शाप नंबर 06 सिमोन क्लासेस के सामने भिलाई में रहता हैं। जिओ मार्ट में कार्यरत है। कल दोपहर को साथी निखिल प्रसाद के साथ् के साथ स्कूटी में हंसराज किराना स्टोर्स के पास आर्डर लेने जा रहे थे। रविदास नगर तालाब किनारे रूके थे तभी अचानक एस. सुधीर एवं उसका एक साथी दोनो आये व गाली गलौज कर लकडी छेड़ने का आरोप लगाते हुए एस. सुधीर ने हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा । निखिल बीच बचाव का प्रयास किया तब एस सुधीर ने जेब से धारदार कटर निकालकर गर्दन में टिका दिया व निखिल को कटर से उसके ठुडडी गाल के पास मारा व जेब में रखे 10500 रूपया को छीन लिया। तब दोनों डरकर वहा से भाग गए । मारपीट से चेहरे, गाल व पेठ में व निखिल को सिर, ठुडडी व पीठ में चोट आयी है। प्रदीप कुमार साहू की रिपोर्ट पर से छावनी पुलिस के द्वारा सुधीर एवं उसके साथी के खिलाफ धारा 397 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

