जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई शहर के अध्यक्ष ने वार्ड 23, 24, 25 के चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

भिलाई नगर 8 दिसंबर । जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई शहर के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर , ब्लाक अध्यक्ष श्री नंदकुमार कश्यप ,वार्ड 23 घासीदास नगर की प्रत्याशी श्रीमती उषा शर्मा ,वार्ड 24 हाउसिंग बोर्ड के प्रत्याशी नीतीश यादव , वार्ड 25 जवाहर नगर की प्रत्याशी श्रीमती अनिशा बघेल एवं वार्ड के स्थानीय कांग्रेसजनों की उपस्थिति में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। जिला अध्यक्ष श्री मुकेश चंद्राकर एवं धर्मेंद्र यादव का कांग्रेसजनों ने भव्य स्वागत किया।

अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा पिछले तीन वर्षों में किये गए कामो की बदौलत कांग्रेस पार्टी नगर निगम चुनाव में जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि भिलाई एवं रिसाली नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी अपने दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतर चुकी।

इस दौरान एस पी थुलकर, एस विल्सन, जगदीश चेलक, ताहिर भाई, सुधीर त्रिपाठी, ईश्वरी बढ़ानी, एम एस निराला , जिनवर भेले, सुधीर त्रिपाठी, दीदार सिंह,अरुण बजाज, शिव रतन, कांति लाल विश्वकर्मा, यू के विश्वकर्मा, शुभम,रानू,मोहन मिश्रा रंजीत सिंह सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

