11 ग्राम ब्राउन शुगर एवं 900 नशीली दवाइयां के साथ दुर्ग पुलिस ने पकड़ा तस्कर को

11 ग्राम ब्राउन शुगर एवं 900 नशीली दवाइयां के साथ दुर्ग पुलिस ने पकड़ा तस्कर को


दुर्ग 03 जुलाई । दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा प्रतिबंधित ब्राउन शुगर एवं नशीली दवाईयाँ (टेबलेट) की ब्रिकी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 11.530 ग्राम ब्राउन शुगर व 900 नग नशीली दवाईयां (टेबलेट) जप्त की गई है।

दुर्गा कोतवाली थाना प्रभारी श्रीमती ममता अली शर्मा ने बताया कि प्रतिबंधित ब्राउन शुगर एवं नशीली दवाईयों के बिक्री के खिलाफ छेड़े गये अभियान के तहत् दुर्ग कोतवाली पुलिस को अवैध रूप से प्रतिबंधित ब्राउन शुगर प्रतिबंधित नशीली दवाई विक्रय करने वाले को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुयी हैं। पूरे जिले में ब्राउन शुगर एवं नशीली दवाईयों का कारोबार के खिलाफ अभियान छेड़ा गया। 2 जुलाई को मुखबिर सूचना मिली कि शीतला नगर खाम तालाब प्रिती सिंगार सदन के सामने दुर्ग में एक व्यक्ति अवैध धन अर्जित करने के लिये प्रतिबंधित मादक पदार्थ ब्राउन शुगर और प्रतिबंधित नशली दवाईयां (टेबलेट) रखकर विक्रय करने के लिये ग्राहक तलाश कर रहा है। मुखबिर की सूचना निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया एवं कड़ाई से पूछताछ की गई जो अपना नाम विकास पोहेकर पिता मुकेश पोहेकर उम्र 20 साल निवासी जयंती नगर, थाना मोहन नगर दुर्ग जिला दुर्ग (छ.ग.) बताया। आरोपी के कब्जे से कुल 11.530 ग्राम ब्राउन शुगर कीमती करीबन 35,000/- रू. तथा 900 नग नशीली टेबलेट कीमती 9,000/- रू. को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य धारा 21 (ख), 27 (क) एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अपराध घटित करना पाये जाने पर विधिवत् गिरफ्तार कर अपराध धारा सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया जाता है।

उक्त कार्यवाही में उनि उदय शंकर झा, प्रताप सिंह ठाकुर, सउनि रामकृष्ण तिवारी, आरक्षक गजेन्द्र यादव, प्रशांत पाटनकर, केशव कुमार का सराहनीय भूमिका रही।