शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़कियों को भगा ले जाने वाले युवक दो साल बाद पकड़ाए, नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़कियों को भगा ले जाने वाले युवक दो साल बाद पकड़ाए, नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार


शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़कियों को भगा ले जाने वाले युवक दो साल बाद पकड़ाए, नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार

भिलाई नगर, 9 दिसंबर। दुर्ग पुलिस ने वर्षों से लापता तीन किशोरियों का पता लगाकर उन्हें सुरक्षित उनके मां-बाप के पास पहुंचाया है। माता पिता को देखते ही बच्चियां उनके गले से लगकर रोने लगीं। पुलिस ने इन मामलों में अलग-अलग टीम गठित कर एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ धारा 363, 366, 376 और 4, 6 पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई कर उनको न्यायालय में पेश किया गया जहां से सभी न्यायिक हिरासत में भेज दिये गए हैं। 

नेवई टीआई भारती मरकाम ने बताया कि 14 सितंबर 2019 को रिसाली बस्ती के रहने वाले लोगों ने अपनी नाबालिग लड़की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस को आरोपी बार-बार चकमा देकर बच्ची के साथ दूसरी जगह भाग जा रहे थे तब पुलिस ने एक विशेष टीम गठित की। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी को राजनांदगांव जिले के ग्राम-लालपुर में देखा गया है। वहां घेराबंदी कर आरोपी सालिक राम उर्फ सतीक मारकंडे (30 वर्ष) के कब्जे से लड़की को बरामद कर उनके माता पिता को सौंपा गया। इसी तरह 20 अक्टूबर को 2021 को शिवपारा स्टेशन मरोदा निवासी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 15 वर्षीय लड़की लापता हो गई है। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला है। पुलिस ने इस मामले में खोजबीन शुरू की तो पता चला कि आरोपी चन्द्रशेखर विश्वकर्मा उर्फ विक्की (21 वर्स) लड़की को झूठे प्रेमजाल में फंसाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने उसका लोकेशन ट्रैस कर एक टीम को ग्राम-पोटिया कला दुर्ग भेजा। यहां विक्की किराए के मकान में था। पुलिस ने यहां से लड़की को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया और आरोपी को गिरफ्तार लिया। 25 मार्च 2019 को मरोदा निवासी परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। तीन साल बाद भी जब उनका पता नहीं चला तो इस मामले में भी एक विशेष टीम गठित कर मुखबिर को अलर्ट किया गया। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली की बेमेतरा जिले के ग्राम-कुसमी में एक नाबालिग लड़के साथ एक लड़की को देखा गया है। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी करके लड़के को पकड़ लिया। उसके बताए पते से लड़की को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंपा गया है।