सदस्यता सत्यापन चुनाव के लिए BAKS ने औद्योगिक संबंध विभाग को सौंपा सहमति पत्र

सदस्यता सत्यापन चुनाव के लिए BAKS ने औद्योगिक संबंध विभाग को सौंपा सहमति पत्र


भिलाई नगर, 30 जून। बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने बीएसपी में सक्रिय यूनियनों के सदस्यता सत्यापन के लिए सेक्रेट बैलेट इलेक्शन के माध्यम से होने वाले चुनाव के लिए अपना सहमति पत्र औद्योगिक संबंध विभाग को सौंप दिया है ।

गौर तलब है कि यूनियन चुनाव हेतु बीएकेएस के द्वारा सभी जगह किए गए पत्राचार तथा अंत में न्यायालय का रुख करने के बाद पड़े दवाब के कारण उप मुख्य श्रमायुक्त (कें.) रापयुर तथा भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरु किया गया है। जिसके प्रारंभिक चरण में औद्दोगिक संबंध विभाग द्वारा, भिलाई इस्पात संयंत्र के सभी ट्रेड यूनियनो को अपने अपने यूनियनों का दस्तावेज जमा करने तथा यूनियन चुनाव में भागिदारी करने हेतु सहमति पत्र देने का निर्देश दिया गया था । उसी के आलोक में आज बीएकेएस भिलाई द्वारा अपने यूनियन का सहमति पत्र औद्दोगिक संबंध विभाग के अधिकारी रोहित हरित को सौपा गया है । वही बीएकेएस यूनियन अध्यक्ष अमर सिंह का कहना है कि भिलाई इस्पात प्रबंधन तथा डीएलसी कार्यालय अगर जानबुझ कर चुनाव टालने का प्रयास करेंगे तो हमारी यूनियन उच्च न्यायालय विलासपुर में मुकदमा दायर करने की सभी तैयारी पहले से कर रखी है । सिर्फ वकालतनामा पेश कर मुकदमा दायर करने की प्रक्रिया ही बची हुई है ।
सहमति पत्र देने में यूनियन की तरफ से अध्यक्ष अमर सिंह, उपाध्यक्ष उमाकांत कन्हाई, महासचिव अभिषेक सिंह , किशोर साहु, टिकाराम हेम्ब्रम , टिकेंद्र पटेल आदि शामिल थे ।

यूनियन चुनाव हेतु सुप्रिम कोर्ट की गाईडलाईन

फुड कारपोरेशन अॉफ इंडिया ट्रेड यूनियन के मुकदमे में माननीय सुप्रिम कोर्ट ने स्पष्ट गाईडलाईन दिया है कि अगर किसी प्रतिष्ठान में एक से अधिक ट्रेड यूनियन सक्रिय है तो उस प्रतिष्ठान में रिकॉगनाईज्ड ट्रेड यूनियन के चयन के लिए सभी सक्रिय ट्रेड यूनियनो को लेकर, सेक्रेट बैलेट इलेक्शन के तहत सदस्यता सत्यापन किया जायेगा । 51 प्रतिशत वोट लाने वाले ट्रेड यूनियन को रिकॉगनाईज्ड ट्रेड यूनियन का मान्यता दिया जायेगा वही 51% से कम वोट रहने पर सबसे अधिक वोट पाने वाले ट्रेड यूनियन को मान्यता प्राप्त ट्रेड यूनियन का प्रमाणपत्र दिया जायेगा ।

दूसरी प्रक्रिया चेक ऑफ सिस्टम के आधार पर सबसे अधिक सदस्य वाले ट्रेड यूनियन को रिकॉगनाईज्ड करना है । सेल के सभी यूनिट में भद्रावति में ही इस प्रक्रिया को अपनाया जाता है क्योकि वहाँ कर्मचारियों का एक ही ट्रेड यूनियन है ।


भिलाई इस्पात संयंत्र में सुप्रिम कोर्ट के गाईडलाईन के तहत सदस्यता सत्यापन हेतु चुनाव कराने के लिए हमारी यूनियन प्रतिबद्ध है । वर्षो से एनजेसीएस यूनियनो के नाम पर कर्मियों को घाटा कराने वाली तथा मैनेजमेंट को फायदा कराने वाले हैदराबाद , दिल्ली , बंबई , कोलकाता , बंगलौर में बैठे अपने नेताओं से गाईड होने वाले भिलाई के यूनियन नेताओं के दिन अब लद गए है । बीएसपी कर्मचारी इस बार इनको ऐसा बाहर करेंगे कि ये दुबारा कभी नही यूनियन राजनीति कर पायेंगे ।
अभिषेक सिंह , महासचिव , बीएकेएस भिलाई