मेडिकल स्टोर को प्रतिबंध नशीली टैबलेट सप्लाई करता था दवा प्रतिनिधि

मेडिकल स्टोर को प्रतिबंध नशीली टैबलेट सप्लाई करता था दवा प्रतिनिधि


🛑 नशे का सौदागर दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में

दुर्ग 29 जून। नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान के तहत नशीली प्रतिबंधित दवाइयों का विक्रय करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाही की गई है।आरोपी द्वारा ऑर्डर देकर मेडिकल स्टोर्स में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां का विक्रय किया जाता था । आरोपी से मोबाइल, आधार कार्ड, बिजनेस कार्ड एवं नगदी रकम को जप्त किया गया।

जिला पुलिस प्रवक्ता श्रीमती पद्मश्री तंवर ने बताया कि थाना उतई पुलिस द्वारा नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान के तहत कार्यवाही किया गया। विदित हो कि पूर्व में दिनांक 22/05/2025 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर सेलूद पाटन रोड रजिया दुकान के पास दो व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली टैबलेट बिक्री करने की सूचना पर मौके पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियान कृष्णा यादव, अजय यादव, मनोज डोंगरे, गोवर्धन लाल सिंह के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली टैबलेट एवं कैप्सूल को बरामद कर आरोपियों को 22 मई को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। इसी क्रम में प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी नेतराम साहू जो एम आर फील्ड में सेल्स का काम करता है, जिसके द्वारा मेडिकल दुकान में प्रतिबंधित नशीली टैबलेट अल्प्राजोलम एवं कैप्सूल ट्रामाडोल को ऑर्डर पर बिक्री किया जाता था। आरोपी की पता तलाश कर आरोपी के कब्जे से मोबाइल, आधार कार्ड, बिजनेस कार्ड एवं नगदी रकम 2000/- रुपए को जप्त कर आरोपी को 28 जून को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है, उक्त कार्यवाही में निरीक्षक शिव चंद्र, उप निरीक्षक कमल सिंह सेंगर व थाना स्टाफ की सराहनीय योगदान रहा है।