जिले के पुलिस कर्मियों को शत प्रतिशत समंस-वारंट तामीली के निर्देश दिए SSP दुर्ग ने

जिले के पुलिस कर्मियों को शत प्रतिशत समंस-वारंट तामीली के निर्देश दिए SSP दुर्ग ने


🛑 पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों की ली समीक्षा बैठक

भिलाई नगर 27 जून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल व्दारा लम्बित समंस-वारंट की तमिल को लेकर बैठक की गई। सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शत प्रतिशत तामीली का टारगेट दिया गया। रजिस्टर संधारण का टिप्स.दिया गया। तामील/अदमतामिल समंस – वारंट समय पर न्यायालय को वापस किए जाने का निर्देश दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर 06 में लंबित समंस वारंट की समीक्षा बैठक आहूत किया गया था। समीक्षा बैठक में जिले के समस्त थाना/चौकी के समंस वारंट (लेखक) उपस्थित आए। समीक्षा बैठक में न्यायालयों एवं आयोग से प्राप्त होने वाले समंस – वारंट एवं नोटिस को विधिवत समंस – वारंट रजिस्टर में दाखिल एवं खारिज एवं स्थानांतरण किए जाने तथा रजिस्टर का संधारण एवं समंस वारंट का शत प्रतिशत तामीली किए जाने एवं गुणोत्तर सुधार के संबंध में निर्देशित किया। संबंधित लेखक को समंस वारंट की तामीली में पारदर्शिता बरते हुये समंस वारंट की तामीली गंभीरता पूर्वक किए जाने एवं तामील/अदम तामील की रिपोर्ट समय पर न्यायालय को आवश्यक रूप से प्रेषित किये जाने तथा रिकार्ड संघारण सुस्पष्ट / बेहतर तरीक से रखे जाने हेतु विशा-निर्देश दिया गया है*। मिटिंग के दौरान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, पाटन अनूप लकड़ा, सउनि (अ) संजय कुमार साहू, साहित समस्त चाना/ चौकी के समंस वारंट आरक्षक (लेखक) उपस्थित रहे।