सीजी न्यूज ऑनलाइन 27 जून। करोड़ों रुपए के तेन्दूपत्ता बोनस गबन मामले में डीएफओ अशोक कुमार पटेल की गिरफ्तारी के बाद ईओडब्ल्यू ने इस घोटाले में संलिप्त 11 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।
आपको बता दे की अशोक कुमार पटेल, डी०एफ०ओ०, वनमंडल सुकमा के द्वारा लोकसेवक के पद पर पदस्थ होते हुए अपने पद का दुरूपयोग करते हुए वन विभाग के अधिकारियों एवं वनमंडल से संबंधित विभिन्न प्राथमिक लघुवनोपज समिति के प्रबंधकगण एवं पोषक अधिकारीगण के साथ मिलकर अपने-अपने पदों का दुरुपयोग किया गया था। आपराधिक षड्यंत्र कर वर्ष 2021 एवं वर्ष 2022 सीजन के तेंदुपत्ता प्रोत्साहन पारिश्रमिक हेतु संग्राहको को प्रदान किए जाने वाली राशि (करीब 7 करोड़) का एक बड़ा हिस्सा जो करोड़ो रुपयो में है, आपस में मिलकर गबन किया था।
संग्राहकों को वितरित न करते हुए किसी अभिव्यक्त या विधिवत् वैध संविदा का अतिक्रमण करके बेईमानी से उस सम्पत्ति का उपयोग या व्यपन करते हुए आपराधिक न्यास भंग करने एवं उसमें से कुछ राशि निजी व्यक्तियों को दिये जाने के संबंध में ब्यूरो में अपराध कमांक-26/2025, धारा-409, 120बी भादवि, दिनांक 08.04.2025 दर्ज किया गया है।
विवेचना में साक्ष्य पाये जाने पर आरोपीयान-04 वनकर्मी (03 उप वनक्षेत्रपाल एवं 01 वनरक्षक) चैतूराम बघेल, देवनाथ भारद्वाज, पोड़ियामी इड़िमा (हिडमा), मनीष कुमार बारसे, वनरक्षक एवं 07 प्रबंधक-पायम सत्यनारायण उर्फ शत्रु, मो. शरीफ, सी.एच. रमना (चिदूरी), सुनील नुप्पो, रवि कुमार गुप्ता, आयतू कोरसा एवं मनोज कवासी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की गई।
विदित हो कि पूर्व में अशोक कुमार पटेल, तत्का० वनमंडलाधिकारी / प्रबंध संचालक, वनमंडल सुकमा को 17 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार किया गया था। प्रकरण की विवेचना जारी है।

