इंडस्ट्रियल एरिया भिलाई स्थित शिवम हाईटेक कंपनी में लगी आग, कारण अज्ञात

इंडस्ट्रियल एरिया भिलाई स्थित शिवम हाईटेक कंपनी में लगी आग, कारण अज्ञात


🛑 देर रात्रि तीन टीमों ने किया रेस्क्यू

भिलाई नगर 26 जून। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित शिवम हाईटेक कंपनी में रखे रॉ मटेरियल में दरमियानी रात्रि भीषण आग लग गई थी। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग की तीन टीमों ने पहुंचकर तत्काल आज को बुझाया। आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है।

अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा प्रभारी एवं जिला सेनानी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया छावनी चौक स्थित शिवम हाइटैक कंपनी के रॉ मटेरियल में दरमियानी रात्रि आग लगने की सूचना पर तत्काल अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा के 3 टीमों को मौके पर रवाना किया गया। मौका स्थल पर अग्निशमन कर्मियों ने फैक्ट्री में लगी आग को बड़े बहादुरी से कंट्रोल किया और आग को आस पास के युनिट तक बढ़ने से रोक लिया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टला । जिसमें आग लगने का कारण अज्ञात माना जा रहा है। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

अग्निशमन दल प्रभारी धन्नू राम यादव, भगवती बंजारे, प्रवीण बारा अग्निशमन कर्मी संतोष मढ़रिया, नरोत्तम टंडन, राजू लाल, रमेश, हीरामन, योगेश्वर, नीतिन, कुलेश, उमाशंकर ,पराग, केशव यादव द्वारा एक अच्छी टीम बनाकर घटना स्थान पर समय पर पहुँच कर बड़ी घटना होने से संभाल लिया एवं स्पॉट पर किसी भी प्रकार की घटना नहीं हुआ ।
जिला सेनानी ने किसी भी आपातकालीन स्थिति में अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग के दूरभाष नंबर 0788-2320120, 2320121, 2322571, 112* से संपर्क करने की अपील की है।