भिलाई नगर 24 जून । नंदिनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत युवती का अश्लील वीडियो बनाकर फेसबुक एवं इंस्टाग्राम में वायरल करने के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
जिला पुलिस प्रवक्ता श्रीमती पद्मश्री तंवर ने बताया कि 21 जून को प्रार्थीया ने थाना उपस्थित होकर आरोपियों द्वारा पीडिता की अश्लील विडीयो बनाकर फेस बुक एवं इंस्टाग्राम मे अपलोड कर वायरल करने की शिकायत की थी। इस पर थाना नंदिनी नगर मे अपराध क्रमांक 137/2025 धारा 67 आई टी एक्ट कायम कर विवेचना मैं लिया था। 23 जून को आरोपीयान 01. केतू ठाकुर पिता सुग्रीव ठाकुर उम्र 31 वर्ष 02. सोनू ठाकुर पिता संतोष ठाकुर उम्र 30 वर्ष साकिनान ग्राम बागडूमर थाना नंदिनी नगर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
नाम आरोपियान :- 01. केतू ठाकुर पिता सुग्रीव ठाकुर उम्र 31 वर्ष 02. सोनू ठाकुर पिता संतोष ठाकुर उम्र 30 वर्ष साकिनान ग्राम बागडूमर थाना नंदिनी नगर

