दिनदहाड़े भरे बाजार में आरक्षक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला

दिनदहाड़े भरे बाजार में आरक्षक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला


सीजी न्यूज ऑनलाइन, 23 जून। आज ग्राम पदेड़ा के बाजार में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अज्ञात व्यक्तियों ने आरक्षक संतु पोटाम पर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर दिया। यह वारदात आज दिनदहाड़े हुई, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही बीजापुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल आरक्षक को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल बीजापुर ले जाया गया।

फिलहाल आरक्षक का इलाज जारी है और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। यह घटना बीजापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पदेड़ा का है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।