भिलाई स्थित हिताची कंपनी के ATM में तोड़फोड़ चोरी का प्रयास, मामला दर्ज

भिलाई स्थित हिताची कंपनी के ATM में तोड़फोड़ चोरी का प्रयास, मामला दर्ज


भिलाई नगर 22 जून। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत निगम काम्लेक्स जरवाय चौक उमदा रोड में हिताची कंपनी के ATM में घुसकर चोरी की नीयत से चैंबर के साथ तोड़फोड़ की गई। केयरटेकर की रिपोर्ट पर से पुरानी भिलाई पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
पुरानी भिलाई पुलिस ने बताया कि प्रार्थी आशीष इको सिजी सिटी चरोदा में रहता हैं। हिताची कंपनी के ATM का फ्रेंचाइजी लिया है। आशीष के अधिनस्थ हिताची कंपनी का 05 एटीमए है, जिसका देख रेख करता है। निगम काम्लेक्स जरवाय चौक उमदा रोड में हिताची कंपनी का एटीएम लगा हुआ है। 21 जून के सुबह करीबन 07.00 बजे एटीएम के पास रहने वाला पाण्डेय भोजनालय का संचालक ने फोन से बताया कि एटीमए में कोई चोरी करने की नियत से एटीएम में घुसकर तोड़ फोड़ किया है। आशीष ने एटीएम में जाकर देखा, अज्ञात ने एटीमए के अंदर प्रवेश कर एटीएम मशीन में रखे रूपये को चोरी करने की नियत से एटीएम मशीन को किसी वस्‍तु से तोड़कर नुकसान पहुंचाया है। इसकी जानकारी आशीष ने कंपनी को दी। अज्ञात व्यक्ति द्वारा एटीएम मशीन में रात्रि में रखे रूपये को चोरी करने के लिए तोड़कर नुकसान पहुंचाया है लेकिन रूपये चोरी नहीं हुई है। प्रार्थी आशीष की रिपोर्ट पर से अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज, 324 (5),331(4), 62 के तहत अपराध पंजीबद्ध करें विवेचना में लिया गया है।