नगर निगम भिलाई चुनाव 2021 के लिए कांग्रेस ने बनाई अनुशासन समिति, पार्टी के खिलाफ कार्य करने वालों पर रखेगी नजर

भिलाई नगर 11 दिसंबर । भिलाई नगर निगम चुनाव के लिए जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के द्वारा निगम स्तरीय अनुशासन समिति का गठन किया गया है। इस अनुशासन समिति में तीन सदस्यों को शामिल किया गया है।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर द्वारा गठित की गई इस समिति को सभी वार्डों का दौरा करके उसकी रिपोर्ट जिला कांग्रेस कमेटी को सौंपने का कार्य सौंपा गया है। श्री चंद्राकर ने कहा कि समिति के तीन सदस्यों में गिरिराव, विजय साहू एवं किशन यादव को अनुशासन समिति का कार्यभार दिया गया है । यह तीनों ही सदस्य प्रत्येक वार्ड का दौरा करेंगे। कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ कार्य करने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की जानकारी एकत्रित करेंगे उसके पश्चात पूरी रिपोर्ट तैयार करके जिला कांग्रेस कमेटी को सौंपेंगे। आगे का निर्णय जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा लिया जाएगा।