भिलाई के उद्योगपति से व्यापारिक लेनदेन में करीब 64 लाख की हेरा फेरी

भिलाई के उद्योगपति से व्यापारिक लेनदेन में करीब 64 लाख की हेरा फेरी


🛑 कंपनी के दो डायरेक्टर को दुर्ग पुलिस राजस्थान से पकड़कर लाई भिलाई

भिलाई नगर 17 जून। थाना खुर्सीपार पुलिस द्वारा अमानत में ख्यानत करने वाले आरोपियो को राजस्थान से पकडा गया। नृदेव वायर वर्ल्ड प्राईवेट लिमि० भीलवाडा राजस्थान कंपनी के दो डायरेक्टर को दुर्ग पुलिस के द्वारा खोज निकाला गया। आरोपियों के द्वारा भिलाई के उद्योगपति से व्यापारिक लेनदेन में करीब 64 लख रुपए की हेरा फेरी करने के बाद छल पूर्वक हजम कर लिए थे।

जिला पुलिस प्रवक्ता श्रीमती पद्मश्री तंवर ने बताया कि 21 जून 2024 को नीरज कुमार* निवासी मिलन चौक न्यु खुर्सीपार भिलाई के द्वारा नृदेव वायर वर्ल्ड प्राईवेट लिमि० भीलवाडा राजस्थान कंपनी के डायरेक्टरो द्वारा प्रार्थी से वायर रॉड माल लेकर पैसे न देकर व्यापारिक लेन देन में 63,74,640 रूपये छलपूर्वक धोखाधडी की। थाना खुर्सीपार द्वारा नृदेव वायर वर्ल्ड प्राईवेट लिमि० भीलवाडा राजस्थान कंपनी के डायरेक्टरो के विरूध अपराध कमांक 130/2024 धारा 420, 409, 34 भादवि के तहत् अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

निरीक्षक वंदिता पनिकर थाना प्रभारी खुर्सीपार द्वारा एक विशेष टीम तैयार कर मामले के पतासाजी हेतु लगया गया। टीम के द्वारा आरोपियो के पता तलाश हेतु राजस्थान भीलवाडा रवाना किया गया था जो टावर लोकेशन के आधार पर आरोपियो ऋर्षिराज शर्मा व अबुंल महावर का लोकेशन राजस्थान के जिला चितौड के निम्बाहेडा नगर में पाये जाने पर नृदेव वायर वर्ल्ड प्राईवेट लिमि० भीलवाडा राजस्थान कंपनी के आरोपी डायरेक्टरो ऋर्षिराज शर्मा व अर्थुल महावर पकडा गया। जो पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत् गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर 16 जून 2025 को जेल भेजा गया है

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक वंदिता पनिकर थाना प्रभारी खुर्सीपार, प्र०आर० रोहित यादव, आरक्षक हर्ष देवांगन, आरक्षक विशाल सिंह (एसीसीयू) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अपराध क्रमांक:- 130/24
धारा :- 420, 409, 34 भादवि
नाम आरोपी 1. ऋषिराज शर्मा पिता सत्यनारायण शर्मा उम्र 25 साल साकिन आसिंद रोड शंभूगढ थाना शंभूगढ जिला भीलवाडा राजस्थान। 2. अंपुल महावर पिता स्व० ओमप्रकाष महावर उम्र 31 साल साकिन वार्ड न० 04, नसीराबाद थाना नसीराबाद जिला अजमेर राजस्थान।