🛑 मलबे से मिला एक और शव एविएशन मिनिस्टर बोले- 3 महीने में मिलेगी जांच रिपोर्ट
सीजी न्यूज ऑनलाइन 14 जून। अहमदाबाद में विमान हादसे पर शनिवार को सिविल एविएशन मिनिस्टर के राममोहन नायडू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बताया कि पहले दिन से हादसे की जांच जारी है। केंद्रीय गृह सचिव के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित की गई है। जो 3 महीने में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मंत्री के राममोहन नायडू ने कहा- पहले दिन से हादसे की जांच जारी है।
केंद्रीय गृह सचिव के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित की गई है। एयरपोर्ट से 2 किमी की दूरी पर हादसा हुआ। पायलट ने इमरजेंसी सूचना दी थी। प्लेन का ATS से संपर्क टूटा था।
हर पहलू से हादसे की जांच की जा रही है।
शुक्रवार शाम 5 बजे ब्लैक बॉक्स बरामद हुआ है। विमान ने 1.39 बजे टेक ऑफ किया था।
ब्लैक बॉक्स से हादसे का कारणों का पता चलेगा। 650 फीट की ऊंचाई पर खराबी आई। पायलट ने इमरजेंसी सूचना दी थी। पेरिस दिल्ली उड़ान में कोई दिक्कत नहीं। 3 महीने में जांच टीम अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इस जांच टीम में DGCA और IB के अधिकारी शामिल हैं।
मलबे में मिला एक और शव
इधर, विमान के मलबे से एक और शव बरामद हुआ है। बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से जब मलबा हटाया जा रहा था, तब विमान की टेल (पिछले हिस्से) में फंसा हुआ शव दिखा। इसका पोस्टमॉर्टम हुआ है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह शव एयर होस्टेस का हो सकता है।
लोगों की DNA सैंपलिंग का काम जारी
उधर, आज भी मारे गए लोगों की DNA सैंपलिंग का काम जारी है। सिविल अस्पताल के बाहर परिजन की भीड़ है। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम है। पोस्टमॉर्टम यूनिट के आसपास बाहरी लोगों की एंट्री बंद है।
सिविल अस्पताल में अब तक 270 से ज्यादा शवों का पोस्टमॉर्टम हो चुका है। इसके अलावा, 230 लोगों की DNA सैंपलिंग की जा चुकी है। 8 शवों की शिनाख्त हो गई है।
पायलट का आखिरी मैसेज सामने आया
अहमदाबाद प्लेन क्रैश मामले में विमान के पायलट सुमित सभरवाल का एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) को भेजा गया आखिरी मैसेज सामने आया है। 4-5 सेकेंड के संदेश में सुमित कह रहे हैं, ‘मेडे, मेडे, मेडे… थ्रस्ट नहीं मिल रहा। पावर कम हो रही है, प्लेन उठ नहीं रहा। नहीं बचेंगे।’
प्लेन हादसे में अब तक 275 की मौत
विमान में क्रू और पैसेंजर (कुल 242) जिसमें से 241 मौतें हुई है एक यात्री की जान बच गई।
बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल 34 मौतें हुई है जिसमें 5 डॉक्टर + स्टाफ और वहां मौजूद अन्य लोग शामिल है।
16 जून को होगी जांच अधिकारियों की बैठक
नागरिक उड्डयन सचिव एसके सिन्हा ने बताया कि विमान दुर्घटना की जांच सुचारू रूप से चल रही है। 16 जून को जांच अधिकारियों की बैठक होगी। वहीं, नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने कहा कि जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है।

