दुर्ग 12 जून । नगर पालिका निगम दुर्ग के सिकोला बस्ती वार्ड नंबर 15 स्थित घर पर कल रात को आग लग गई थी। आपातकालीन एवं अग्निशमन सेवा की दमकल वाहनों ने पहुंचकर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

जिला सेनानी एवं अग्निशमन आपातकालीन सेवा दुर्ग के प्रभारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सिकोला बस्ती वार्ड नंबर 15 में स्थित घर पर आग लगने की सूचक मिलते ही अग्निशमन टीमों को मौके पर तत्काल रवाना किया गया, और वहाँ पहुँचकर अग्निशमन कर्मियों घर में लगी आग को बड़े बहादुरी से कंट्रोल किया। और आग को आस पास के इलाकों तक बढ़ने से रोक लिया गया। आग लगने का कारण अज्ञात माना जा रहा है
जिसकी जाँच पड़ताल पुलिस द्वारा की जा रही है।
अग्निशमन दल प्रभारी शरद मेश्राम अग्निशमन कर्मी
नागेश मार्कण्डेय, डीवहार सिंह, रूपेन्द्र देशमुख, धर्मेन्द्र द्वारा एक अच्छी टीम बनाकर घटना स्थान पर समय पर पहुँच कर बड़ी घटना होने से संभाल लिया एवं स्पॉट पर किसी भी प्रकार की घटना नहीं हुआ ।

