GPM जिले में दर्दनाक 2 मौत! नदी में डूबा CA स्टूडेंट, सड़क हादसे में युवक की मौत

GPM जिले में दर्दनाक 2 मौत! नदी में डूबा CA स्टूडेंट, सड़क हादसे में युवक की मौत


सीजी न्यूज ऑनलाइन 09 जून। छत्तीसगढ़ के शांत माने जाने वाले GPM जिले में रविवार की शाम और रात दो दर्दनाक हादसों ने इलाके को दहला दिया। एक तरफ जहां दुर्गम जंगल में स्थित पर्यटन स्थल पर घूमने गया। CA स्टूडेंट पानी में डूब गया, वहीं दूसरी ओर एक युवक की सड़क पर दर्दनाक मौत हो गई।

झरने में समा गई एक होनहार जिंदगी!

गौरेला निवासी 22 वर्षीय प्रांजल नामदेव रायपुर में CA की पढ़ाई कर रहा था। रविवार को वह अपने परिवार के साथ जंगल के भीतर स्थित ‘माई का मड़वा’ घूमने गया था, जहां एक खूबसूरत लेकिन खतरनाक झरना भी है। बताया जा रहा है कि प्रांजल बड़ी-बड़ी चट्टानों से गुजरते समय फिसल गया और गहरे पानी में जा गिरा। परिवार वालों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया – लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

जेसीबी से कुचल गया शिवम, ड्राइवर फरार!

सारबहरा पंचायत के सरकारी टोला निवासी 19 वर्षीय शिवम धावरिया अपनी मां को लेने नित्या ढाबा के पास जा रहा था। सामने से आ रही तेज रफ्तार जेसीबी ने उसकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर और कमर में गंभीर चोटें आई है। लोग तुरंत अस्पताल लेकर भागे – लेकिन जिंदगी ने साथ छोड़ दिया। इलाज के दौरान ही शिवम ने दम तोड़ दिया।