सीजी न्यूज ऑनलाइन 09 जून । सुकमा में आईईडी ब्लास्ट में एडिशनल एसपी आकाश गिरपुंजे गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई है।
नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में कोन्टा एडिशनल एसपी आकाश राव गिरपूंजे शहीद हो गए हैं। और कोन्टा टीआई सोनल ग्वाला भी घायल हुए हैं। यह ब्लास्ट कोन्टा के पास डोंडरा में किया। एसपी किरण चौहान ने पुष्टि की है।

आपको बता दें कि नक्सलियों ने कल यानी 10 जून को भारत बंद का आह्वान किया था, इसे लेकर एएसपी आकाश राव अपनी टीम के साथ पैदल गश्त पर निकले थे, इसी दौरान कोंटा-एर्राबोर मार्ग पर डोंड्रा के पास नक्सलियों के लगाए गए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आ गए। ब्लास्ट में कुछ और अधिकारी घायल हुए हैं, जिनका कोंटा के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वहीं एएसपी की शहादत की सूचना मिलने पर उनकी टीम के जवान फूट-फूटकर रो रहे हैं।
नक्सलियों ने बम या IED जमीन के दो फीट से ज्यादा गहराई में लगाई हो, तो जवानों के पास ऐसी कोई मशीन नहीं कि उसका पता लगाया जा सके। बीजापुर में हुए नक्सली हमले में भी यही हुआ। इसमें 1 ड्राइवर और 8 जवान शहीद हो गए थे। इसमें आईईडी को करीब पांच फीट नीचे लगाया गया था।

