🛑 वैशाली नगर थाने में मामला दर्ज, चारों आरोपी फरार
भिलाई नगर 08 जून। वैशाली नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोहका भिलाई प्रॉपर्टी डॉलर के साथ रोबोट ट्रेडर्स कंपनी के चार संचालक ने ठगी की है। रुपए दुगना करने का लालच देकर करीब 3 साल में आरोपियो ने प्रॉपर्टी डीलर से करीब 1 करोड़ 30 लख रुपए का निवेश कराया था। फिलहाल वैशाली नगर पुलिस के द्वारा 7 जून को यह मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
जिला पुलिस प्रवक्ता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पद्मश्री तवर ने बताया कि यह मामला वर्ष 2019 से लेकर वर्ष 2022 तक का है। जिसमें कोहका के प्रॉपर्टी डीलर ज्ञान प्रकाश साहू ठगी का शिकार हुए हैं। वर्ष 2019 में ज्ञान प्रकाश साहू की रोबोट ट्रेडर्स कंपनी के चार संचालकों से मुलाकात हुई थी। चारो ही के द्वारा AI प्रोजेक्ट में इन्वेस्टरों से इन्वेस्टमेंट कराकर रुपए दुगना करने का लालच दिया गया था। जिस पर ज्ञान प्रकाश साहू ने वर्ष 2019 में ₹500000 का शुरुआत में निवेश किया गया था। बाद में वर्ष 2019 से 2022 तक यूपीआई फोन पर एवं अलग-अलग माध्यम से रोबोट ट्रेडर्स कंपनी में करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपए का इन्वेस्टमेंट किया गया था। परंतु 2023 तक रुपया डबल होना तो दूर उसे मूलधन भी वापस मिलेगा कि नहीं इसका संदेह हुआ। तब उसके द्वारा चारों ही डायरेक्टर से अपने रुपए वापसी की मांग रखी। परंतु चारों ही डायरेक्टरो में दो भिलाई के एक राजनांदगांव एवं एक धमतरी का शामिल है। रुपए वापस नहीं किए गए। तब ज्ञान प्रकाश साहू के द्वारा वैशाली नगर थाने में चारों आरोपियों के खिलाफ शिकायत की गई। शिकायत पर से वैशाली नगर पुलिस के द्वारा रोबोट ट्रेडर्स कंपनी के चारों ही डायरेक्टर के खिलाफ भादवि की धारा 120, 420 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है। अभी तक चारों ही आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

