🛑 वैश्विक स्तर पर प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने की थीम पर काम करने लिया संकल्प
भिलाई नगर 07 जून । औद्योगिक क्षेत्र स्थित बीके इंजीनियरिंग कार्पोरेशन कंपनी, भिलाई में 05 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी, स्टॉफ और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कमचारियों को इस वर्ष के पर्यावरण स्लोगन “Ending Plastic Pollution Globally” अर्थात “वैश्विक स्तर पर प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना” के महत्वपूर्ण विषय पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। जिससे कि कर्मचारी वर्ग अपने दैनिक जीवन में इन जानकारी को आत्मसात कर प्लास्टिक एवं प्लास्टिक से बने वस्तुओं से दूरी बनाकर रखें। साथ ही प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने के लिए कई उपाय किए जा सकते है जिसमें प्लास्टिक के उपयोग को कम करना, रीसायकल को बढ़ावा देना, जनहित सुरक्षा की दृष्टि से लोगों द्वारा जब भी बाजार / दुकान सामान खरीदारी के लिए जाए तो कपडे / जूट से बने थैली जरूर अपने साथ ले जाएं।

इस अवसर पर अरविन्द गुप्ता GM (HR) ने अपने व्यक्तिगत अनुभव को साझा करते हुए कहा कि प्लास्टिक मुक्त जीवन अपनाया जाना चाहिए। प्लास्टिक प्रदूषण आज मानवता और प्रकृति दोनों के लिए एक बड़ा खतरा बन चुका है। बीके इंजीनियरिंग अब से अपने सभी कार्यों में प्लास्टिक के विकल्पों का उपयोग बढ़ाएगी और अपने सभी सप्लायर्स को भी इसके लिए प्रेरित करेगी।”
पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ों के महत्व पर भी उनके द्वारा प्रकाश डाला गया। पानी के संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। इन विचारों को अन्य लोगो तक पहुंचाने के लिए साझा करने कहा।
इस अवसर पर DGM राजीव चावला, सुरक्षा अधिकारी बिंदु भूषण, कार्मिक अधिकारी कौशल कुमार श्रीवास अन्य अधिकारी एवं कर्ममारी उपस्थित थे।

