आमजन पौधारोपण में सकारात्मक भूमिका निभाएं – वन मंत्री केदार कश्यप

आमजन पौधारोपण में सकारात्मक भूमिका निभाएं – वन मंत्री केदार कश्यप


🛑 विश्व पर्यावरण दिवस पर बेमेतरा में जल-वन-जल : एक प्राकृतिक बंधन अभियान’ पर हुआ पौधारोपण

सीजी न्यूज ऑनलाइन 05 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग द्वारा जिला बेमेतरा वनमंडल दुर्ग में केदार कश्यप मंत्री वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मुख्य आतिथ्य एवं दयालदास बघेल मंत्री खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं संरक्षण विभाग की अध्यक्षता में “जल-वन-जल : एक प्राकृतिक बंधन अभियान’ के तहत टाउन हॉल, बेमेतरा में एक महासभा का आयोजन किया गया । इस दौरान नागरिको को जल संरक्षण एवं पर्यावरण के विषय में जागरूकता संबंधी जानकारी दिया गया। वन मंत्री द्वारा जनभागीदारी से पर्यावरण संरक्षण संदेश दिया गया।

मंत्री द्वारा नागरिकों से आवहन किया गया की सभी सकारात्मक भूमिका निभाते हुए पौधारोपण कर पौधे को वृक्ष में बदले। साथ ही ग्राम कंतेली, बेमेतरा में लगभग 300 विभिन्न प्रजाति के पौधे का रोपण कार्य वन विभाग द्वारा कराया गया। तत्पश्चात् जिला पंचायत हॉल बेमेतरा में “जल-वन-जल : एक प्राकृतिक बंधन अभियान” के विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के अधिकारियों व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में गिरते हुए भू-जल की स्थिति एवं समस्या निवारण पर चर्चा कर नागरिकों का विचार साझा कर उनकी समस्याओं के निराकरण के संबंध में चर्चा किया गया। इस संगोष्ठी में कलेक्टर बेमेतरा एवं व.म.अ. दुर्ग द्वारा जल संचय हेतु प्रस्तुतीकरण किया गया। साथ ही भविष्य में जल संचय हेतु जिला प्रशासन एवं वन विभाग की भूमिका पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में दीपेश साहू, विधायक बेमेतरा, ईश्वर साहू, विधायक साजा, वन विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास राव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरूण कुमार पाण्डेय, मुख्य वन संरक्षक दुर्ग के. मैचियो, कलेक्टर बेमेतरा रणबीर शर्मा, पुलिस अधिक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू, व.म.अ. दुर्ग दीपेश कपिल, .म.अ. दिनेश पटेल मोहला मानपुर, चौकी व.म.अ. कवर्धा निखिल अग्रवाल, एवं जिले के अन्य अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अंत में वन मंत्री द्वारा जल-वन-जन तीनों के बीच एक सुदृढ़ चक्र स्थापित करने पर बल दिया गया। एवं विषय पर गहन प्रकाश डालते हुए भू-जल संरक्षण समस्या निराकरण हेतु सुझाव दिए गये। जिसमें वन विभाग को वृक्षारोपण कार्य कराने एवं आर्द्रभूमि संरक्षण हेतु निर्देशित किया गया।

अंत में वन मंत्री द्वारा बेमेतरा जिले के ग्राम कठिया स्थित भव्य सृष्टि उद्योग में संचालित बांस प्रोसेसिंग संबंधित कार्य का निरीक्षण किया गया। एवं बांस आधारित उद्योग के भविष्य पर चर्चा किया गया।