🛑 भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष की SSP दुर्ग से शिकायत, कांग्रेस अली हुसैन पर दर्ज हो FIR
भिलाई नगर 05 जून । वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन का स्वयंभू वेतन भोगी कर्मचारी बन सहायक श्रमायुक्त के की गई शिकायत को भिलाई भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने आधारहीन बताया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग को ज्ञापन सौपकर कांग्रेस कार्यकर्ता अली हुसैन सिद्दीकी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करने का आग्रह किया है।
आपको बता दे की कांग्रेस कार्यकर्ता अली हुसैन सिद्दीकी निवासी गौतम नगर सुपेला भिलाई के द्वारा खुद को विधायक का स्वयंभू कर्मचारी बताकर 17 माह के वेतन प्रतिमाह 15 हजार रुपए के हिसाब से 2 लाख 55 हजार रुपए की प्राप्ति के लिए आवेदन किया गया है। इस मामले को लेकर के अब मैदान में भिलाई भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन कूद पड़े हैं। आज उनके द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल को ज्ञापन दिया गया है। इस ज्ञापन में उनके द्वारा अली हुसैन सिद्दीकी को कांग्रेस कार्यकर्ता बताते हुए विधायक पर जबरिया वेतन प्राप्ति हेतु किया जा रहा प्रयास पूर्णता झूठा बताया है। अली हुसैन सिद्दीकी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करने का आग्रह भी किया है।

भिलाई भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के द्वारा एसएसपी दुर्ग को सौंप गए ज्ञापन में उल्लेखित किया है कि अली हुसैन की शिकायत आधारहीन है। उपरोक्त व्यक्ति कभी भी विधायक वैशाली नगर के लिए सोशल मीडिया पर नेगेटिव प्रचार करने के लिए अधिकृत अथवा नियुक्त नहीं हुआ है। किन्तु उपरोक्त व्यक्ति के द्वारा झूठी शिकायत कर स्वयं को विधायक का सोशल मीडिया पर नेगेटिव प्रचारक बताकर नियुक्ति व वेतन के संबंध में जो आरोप लगाये गये हैं वो पूर्णतः झूठे है। ऐसा कोई भी नियुक्ति पत्र उपरोक्त व्यक्ति को कभी भी जारी नहीं किया गया है। न ही उपरोक्त व्यक्ति के द्वारा कभी भी उक्त कार्य के लिए विधायक से सम्पर्क किया गया है। न ही उक्त व्यक्ति उक्त झूठी शिकायत करने के पूर्व विधायक निवास/कार्यालय पर आया है। जिसका खुलासा विधायक निवास/कार्यालय पर लगे सीसीटीवी फुटेज पर स्पष्ट हो जाता है। न ही उपरोक्त व्यक्ति के द्वारा उक्त संबंध में दूरभाष पर चर्चा की गई जिसका कॉल डिटेल भी स्पष्ट करेगा की उक्त व्यक्ति झूठा कथन कर रहा है।
कांग्रेस पार्टी से जुड़ा है अली हुसैन सिद्दीकी
जिला भाजपा अध्यक्ष देवांगन ने कहा कि उक्त व्यक्ति द्वारा स्वयं को अपना सुदामा शब्द संबोधित कर झूठा अनर्गल आरोप लगाया जा रहा है। जबकि उक्त व्यक्ति विपक्ष कांग्रेस से जुड़ा हुआ है। इस स्थिति में यह कैसे संभव हो सकता है कि नेगेटिव प्रचार के लिए सत्ता पक्ष के यहां उक्त व्यक्ति नौकरी करता हो। उपरोक्त व्यक्ति के साथ और कौन-कौन साजिशकर्ता इस कृत्य में सम्मिलित है, इसकी जांच की जाए।
कांग्रेस पार्टी में चल रहा बड़ा नेता बनने की प्रतिस्पर्धा
जिला भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में अनर्गल बयान बाजी कर बड़ा नेता बनने की प्रतिस्पर्धा चल रही है। वैशाली नगर विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी बृजमोहन सिंह के द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अनर्गल बयान बाजी की गई थी। फिलहाल जेल में बंद है। एक मामला शांत हुआ नहीं था कि दूसरे नेता अली हुसैन सिद्दीकी उभर कर सामने आ गए हैं। वैशाली नगर विधायक का स्वयंभू कर्मचारी बनकर वेतन की मांग की जा रही है। कांग्रेस पार्टी का चाल चरित्र और चेहरा आमदनी के सामने आ गया है यह ऐसे नेता है जिन्हें अच्छाई पसंद नहीं और विकास स्वीकार नहीं है यह केवल झूठ एवं फरेब की राजनीति करते हैं।
विधायक के खिलाफ झूठे प्रचार प्रसार करने पर दर्ज हो FIR
श्री देवांगन ने बताया कि सोशल मीडिया पर उक्त व्यक्ति के द्वारा विधायक के विरूद्ध झूठे पत्र के आधार पर एवं शासकीय विभाग में झूठी शिकायत कर विडियो प्रचारित-प्रसारित करने व अधिकारियों को अपनी शक्ति का दुरूपयोग करने के लिए किए जा रहे कृत्य के लिए बीएनएस की धारा 217 सहित अन्य आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करने का कष्ट करें।

