ट्रक से सरिया व टायर चुराने वाला आरोपी चार साल बाद सीधी मध्य प्रदेश से पकड़ाया

ट्रक से सरिया व टायर चुराने वाला आरोपी चार साल बाद सीधी मध्य प्रदेश से पकड़ाया


भिलाई नगर 04 जून । चोरी के मामले में 04 साल से फरार आरोपी को सीधी (मध्य प्रदेश) से पकड़ा गया।
ट्रक ट्रेलर में लोड लोहे के सरिया एवं टायर कीमती 2,00,000 रूपये की चोरी की गई थी। आरोपी मुन्नी महेश कुशवाहा के विरूद्ध पूर्व में थाना मझौली जिला सीधी मध्य प्रदेश में एनडीपीएस एक्ट का 3 अपराध दर्ज है।

जिला पुलिस प्रवक्ता श्रीमती पद्मश्री तवर ने बताया कि प्रार्थी कुंदन सिंह निवासी हाउसिंग बोर्ड भिलाई द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया थी कि उसका ट्रक ट्रेलर क्रमांक सीजी 07 सीए 5583 को उमेश जायसवाल चलाने का कार्य करता था एवं हेल्पर मुन्नी महेश कुशवाहा था। अन्य ट्रक क्रमांक सीजी 07 एए 7985 को चालक राजेन्द्र कुमार कुशवाहा व हेल्पर ओम नारायण पटेल द्वारा चलाया जाता था। आरोपी उमेश कुमार जायसवाल, राजेन्द्र कुमार कुशवाहा, मुन्नी महेश कुशवाहा, ओम नारायण पटेल, बबलू यादव एवं विनय सिंह ध्रुव के द्वारा ट्रक में लोड 02 टन 670 किग्रा लोहे का सरिया एवं 08 नगर ट्रेलर का टायर कीमती 2,00,000 रूपये को चोरी कर ले गये है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना जामुल में अप. क्र.- 37/2022 धारा 379, 34 भादवि अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में पूर्व में आरोपी बबलू यादव एवं हरिओम पटेल को गिरफ्तार किया गया था। शेष आरोपियों की पता तलाश जारी थी। आरोपी मुन्नी महेश कुशवाहा उर्फ दीपू को जिला सीधी मध्य प्रदेश को टीम भेजकर पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए अपने साथियों के साथ मिलकर लोहे का सरिया एवं टायर को चोरी करना बताया तथा चोरी से मिले हिस्से की रकम को खर्च करना बताया। आरोपी मुनी महेश कुशवाहा उर्फ दीपू को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड मे भेजा गया।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक राजेश मिश्रा, उनि सउनि अजय सिंह, प्र.आर. मनीष थापा, आर. जी. सामुएल का विशेष योगदान रहा।