🛑 प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा ऐसे करें आवेदन
सीजी न्यूज़ ऑनलाइन, 31 मई। BPSC 71th Notification: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दी है।
प्रतियोगी परीक्षा व बीपीएससी एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दी है। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 1250 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
रिक्त पदों का पूरा विवरण
-वित्त प्रशासन पदाधिकारी- 79 पद
-गन्ना पदाधिकारी- 17 पद
-सीनियर डिप्टी कलेक्टर- 100 पद
-श्रम अधीक्षक- 10 पद
-राजस्व अधिकारी- 45 पद
-उप-पंजीयक- 3 पद
-प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी- 22 पद
-प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी- 502 पद
-प्रखंड अनुसूचित जाति कल्याण पदाधिकारी- 13 पद
-प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी- 459 पद
कब तक कर सकते हैं आवेदन (BPSC 71th Prelims Exam 2025 Last Date)
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के लिए इच्छुक उम्मादवार 2 जून 2025 से 30 जून 2025 ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बात करें आवेदन की अंतिम तारीख की तो अभ्यर्थी 30 जून 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। बीपीएससी प्रिलिम्स एग्जाम(BPSC Prelims Exam) की संभावित तारीख 30 अगस्त 2025 है।
आयु सीमा( Age Limit for BPSC 71th Prelims Exam 2025)
आवेदन के लिए न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष रखी गयी है। अलग-अलग वर्गों के अनुसार आयु सीमा इस प्रकार है-
-सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु- 37 वर्ष
-पिछड़ा वर्ग (OBC) और अति पिछड़ा वर्ग (EBC) के लिए- 40 वर्ष
अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए- 42 वर्ष
ऐसे होगा चयन(Selection Process)
इस भर्ती में चयन प्रक्रिया की बात करें तो सबसे पहले 2 घंटे का प्रिलिम्स एग्जाम होगा जिसमें 150 प्रश्न होंगे। प्रिलिम्स में पास होने वाले अभ्यर्थी मेंस एग्जाम में शामिल होंगे।मेंस परीक्षा 300 अंकों की होगी। मेंस परीक्षा में तीन विषय होंगे जिसमें तीन अनिवार्य विषय सामान्य हिन्दी और सामान्य अध्ययन हैं। इसके आलावा अभ्यर्थी को तीसरा विषय चुनने के लिए ऑप्शन दिये जायेंगे। मेंस में पास होने के बाद इंटरव्यू होगा जो कि 120 मार्क्स का होगा। अंत में मेरिट लिस्ट तैयार की जायेगी।
ऐसे करें आवेदन( How to Apply for BPSC 71th Prelims Exam 2025)
- आयोग की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in या onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर “ऑनलाइन अप्लाई” लिंक पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन करें और आवश्यक जानकारी भरें
- शुल्क का भुगतान कर
- आवेदन का प्रिंट आउट जरुर निकाल लें

