Transfer News : कई थाना प्रभारी ईधर से उधर, एसपी ने जारी किया आदेश

Transfer News : कई थाना प्रभारी ईधर से उधर, एसपी ने जारी किया आदेश


सीजी न्यूज ऑनलाइन 31 मई। जिले में पुलिसिंग को और अधिक मजबूत और प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से जांजगीर चांपा जिले में नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जिले के कई थाना प्रभारियों के तबादले किए गए हैं, जिससे कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सके।

31 मई को जारी आदेश के मुताबिक, थाना बलौदा के प्रभारी निरीक्षक मनीष तंबोली को रक्षित केंद्र में संबद्ध किया गया है। वहीं थाना बम्हनीडीह के प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव को बलौदा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में, निरीक्षक अशोक वैष्णव को नवागढ़ थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि निरीक्षक कमलेश शेंडे को थाना बम्हनीडीह की कमान दी गई है।

उपनिरीक्षक पारस पटेल को थाना नवागढ़ से स्थानांतरित कर मुलमुला थाना प्रभारी बनाया गया है।
उपनिरीक्षक विनोद जटवार, जो लंबे समय से मेडिकल लीव पर थे, उन्हें मुलमुला थाना से रक्षित केंद्र भेजा गया है।
सउनि सियाराम यादव को रक्षित केंद्र जांजगीर से थाना शिवरीनारायण में पदस्थ किया गया है।
वहीं सउनि नीतमणी कुसुम को थाना शिवरीनारायण से स्थानांतरित कर थाना बम्हनीडीह भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में किए गए इस बदलाव को जिले में पुलिसिंग को और अधिक अनुशासित और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि इस फेरबदल से न केवल अपराधों पर नियंत्रण मिलेगा, बल्कि जनता को भी त्वरित और बेहतर पुलिस सेवाएं मिलेंगी।