कांग्रेस के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी ने 25 बिंदु के आरोप पत्र जारी किए, शांति का टापू बना अपराध का गढ़

कांग्रेस के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी ने 25 बिंदु के आरोप पत्र जारी किए, शांति का टापू बना अपराध का गढ़


कांग्रेस के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी ने 25 बिंदु के आरोप पत्र जारी किए, शांति का टापू बना अपराध का गढ़

भिलाई नगर 14 दिसंबर । भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आज  सुपेला गदा चौक मे स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के नगर निगम भिलाई प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय, विधायक विद्या रतन भसीन भाजपा जिला संगठन प्रभारी एवं पूर्व विधायक संतोष बाफना प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

 नगर निगम चुनाव प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि प्रदेश में चारों ओर बदहाली का माहौल है नगरी निकाय चुनाव की दृष्टि से अगर देखें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में शहरी क्षेत्र के लिए विकास का बजट ₹300 से बढ़कर ₹4000 तक पहुंच गया था । ऐसी स्थिति में कांग्रेस को चुनौती देते हुए वह बताएं कि आज 3 सालों में उन्होंने शहरी विकास बजट को राज्य सरकार की ओर से कितना बढ़ाया, छत्तीसगढ़ को शांति की टापू के रूप में जाना जाता था। लेकिन आज कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को अपराध गढ़ बना दिया प्रतिदिन यहां 12 से अधिक बहने बलात्कार के विभीषिका को झेलने के लिए अभिशप्त है । अनुसूचित जनजाति वर्ग की नाबालिक बच्चों से दुष्कर्म के मामले में छत्तीसगढ़ देश भर में दूसरे स्थान पर आ गया है।

   पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे ने कांग्रेस पार्टी आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ को कांग्रेस ने नशा माफियो के सुपुर्द कर दिया है । नशे के सौदागरों के हौसले इतने बुलंद है की गांजा तस्कर के द्वारा माता दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान पत्थलगांव में श्रद्धालुओं के ऊपर गाड़ी चढ़ा कर रोक दिया गया हर तरफ गांजा चरस अफीम अवैध शराब का साम्राज्य स्थापित हो गया है । एनसीआरबी के आंकड़ों में किशोरों द्वारा किए जाने अपराध के मामले में छत्तीसगढ़ पहले नंबर पर पहुंच गया है। संपत्ति कर की मार कांग्रेस ने जन  घोषणा पत्र में संपत्ति कर को आधा करने का वादा किया था कांग्रेस को सत्ता में बैठे हुए 3 साल हो चुके हैं। इसलिए कांग्रेस ने इसे काम नहीं किया है संपत्ति कर में ₹1 की भी कटौती ना करना छत्तीसगढ़ की जनता के साथ एक और बड़ा धोखा है।

 विधायक विद्या रतन भसीन ने कहा कि भूमिहीन के साथ धोखा कांग्रेस ने भूमि इन कब्जा धारी परिवारों को पट्टा देने का वादा किया था हम चुनौती के साथ पूछना चाहते कि आपने कितने परिवारों को पट्टा प्रदान किया है ? घोषणा अनुसार पट्टा तो नहीं दे पाए उल्टे कब्जा धारी गरीब लोगों को 152% की दर से लाखों रुपए का नोटिस पकड़ा दिया अनेक स्थानों पर गरीबों के घर तोड़कर जमीन खाली कराकर सरकारी जमीन को भी बेचने की कोशिश की जा रही है।

जिला भाजपा संगठन प्रभारी पूर्व विधायक संतोष बाफना ने कहा कि महिलाओं के हितों पर डायरेक्टर डालने वाली है सरकार जिसने स्व सहायता समूह को कर्जा माफ करने का वादा किया था हम कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहते हैं कि कितनी महिला स्व सहायता समूह का कर्ज माफ कर दिया और तो और इन्होंने महिला स्व सहायता समूह के द्वारा तैयार किया जाने वाला ready-to-eat भोजन बनाने के कार्य को  उनसे छीन कर छत्तीसगढ़ बीज निगम को सौंप दिया है।

इसके अतिरिक्त वरिष्ठ नेताओं के द्वारा कांग्रेस पर कुछ आरोप लगाएं जो इस प्रकार से है घर-घर शराब भूमिहीनों के साथ धोखा बेघर गरीब दुराग्रह की पराकाष्ठा कर्मचारियों से धोखा कर्ज का मकड़जाल इसी तरह अन्य बिंदुओं पर भी कांग्रेस पार्टी पर भाजपा ने आरोप लगाया है। आयोजित प्रेस वार्ता में जिला महामंत्री मार्कंडेय तिवारी कार्यालय मंत्री मनोज तिवारी जिला मीडिया प्रभारी सुभाष शर्मा, आईटी सेल जिला संयोजक संतोष सिंह, आई टी सेल दुर्ग संयोजक राजा महोबिया उपस्थित रहे।