पंचकुला में एक ही परिवार के सात लोग मृत पाए गए, पुलिस ने क्या बताया

पंचकुला में एक ही परिवार के सात लोग मृत पाए गए, पुलिस ने क्या बताया


सीजी न्यूज ऑनलाइन 27 मई। हरियाणा के पंचकुला में एक कार में सात लोगों के मृत पाए जाने की ख़बर है. पंचकुला की डीसीपी हिमाद्रि कौशिक ने बताया कि सभी मृतक एक ही परिवार के हैं, जिनकी पहचान हो गई है. उन्होंने कहा कि ‘प्रथमदृष्टया ये सुसाइड का मामला’ लग रहा है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, ये देहरादून के एक ही परिवार के सदस्य थे.

26 मई की रात मीडिया से बातचीत में डीसीपी हिमाद्रि कौशिक ने कहा, “हमें सूचना मिली थी कि छह व्यक्ति ओजस हॉस्पिटल लाए गए हैं. जब हम वहां पहुंचे तो पता लगा कि उनकी मृत्यु हो गई है और एक व्यक्ति जो सेक्टर 6, सिविल अस्पताल ले जाए गए थे, उनकी भी मृत्यु हो गई.”

डीसीपी ने कहा, “प्रथम दृष्टया ये सुसाइड का मामला लग रहा है. सारे फॉरेंसिक सबूत जुटाए गए हैं. मामले की गहन जांच की जाएगी.”

महत्वपूर्ण जानकारी-

मानसिक समस्याओं का इलाज दवा और थेरेपी से संभव है. इसके लिए आपको मनोचिकित्सक से मदद लेनी चाहिए, आप इन हेल्पलाइन से भी संपर्क कर सकते हैं-

सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय की हेल्पलाइन- 1800-599-0019 (13 भाषाओं में उपलब्ध)

इंस्टीट्यूट ऑफ़ ह्यमून बिहेवियर एंड एलाइड साइंसेज- 9868396824, 9868396841, 011-22574820

हितगुज हेल्पलाइन, मुंबई- 022-24131212

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंस-080

26995000 (bbc.com/hindi)