🛑 इस अन्याय के खिलाफ पूरे प्रमाण के साथ यूनियन प्रबंधन से करेगा शिकायत
भिलाई नगर 20 मई । BSP के ठेकेदार द्वारा वेतन भुगतान के बाद श्रमिकों से दबाव पूर्वक लगभग आधी कमाई वापस ले ली जाती है। हिंदुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन को श्रमिकों से लगातार संगठन को शिकायत मिल रही है। ठेका श्रमिकों से जबरिया पैसा उगाही के खिलाफ श्रमिकों की शिकायत के आधार व पुरे प्रमाण के साथ हिंदुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन के द्वारा शीघ्र ही उच्च प्रबंधन व प्रशासन से शिकायत की जाएगी। ताकि भिलाई इस्पात संयंत्र के भीतर चल रही इस भर्राशाही को समाप्त किया जा सके।
भिलाई इस्पात संयंत्र मे कार्यरत ठेका श्रमिकों से कुछ ठेकेदार द्वारा वेतन भुगतान करने के पश्चात उनसे नगद व अन्य माध्यम से पैसा दबाव पूर्वक वापस लिया जा रहा है। जिसकी शिकायत श्रमिकों द्वारा संगठन को लगातार प्राप्त हो रही है। श्रमिकों ने संगठन को जानकारी देकर बताया कि खाते मे बराबर न्यूनतम वेतन सहित अन्य भुगतान करने के पश्चात भुगतान की गयी राशि का 30 से 40% वापस लिया जा रहा है! नहीं देने पर अगले माह के वेतन से हांजरी मे गड़बड़ी कर काट लिया जा रहा है!या गेट पास नहीं बनाने की धमकी देकर दबाव पूर्वक पैसा वापस लिया जा रहा है। गेट पास नहीं बनाने व रोजगार छीन जाने के डर से मजदूरों द्वारा गाढ़ी कमाई का लगभग आधा हिस्सा वापस कर रहे।
इस दिशा मे प्रबंधन को कुछ ना कुछ हल निकालने व व्यवस्था मे परिवर्तन की आवश्यकता पर जोर देने की जरूरत है। हिंदुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन द्वारा भी मजदूर से मिल रही शिकायत के आधार पर श्रमिकों को एकजुट कर जागरूक किया जा रहा। मेहनत की कमाई को लूट व शोषण के खिलाफ एकजुटता व संघर्ष के माध्यम से संगठन पुरजोर विरोध दर्ज करेगा। ताकी ऐसी शोषण करने वालों पर कार्यवाही हो लगाम लगाया जा सके!
ठेका मजदूर संयत्र की रीढ़
महाचिव योगेश सोनी ने कहा की आज की तारीख पर ठेका श्रमिकों से नियमित कर्मियों के बराबर का काम लिया जा रहा है। नियमित कर्मियों के अनुपात मे ठेका श्रमिक लगभग दोगुना के बराबर है और कार्यभार भी उसी अनुपात मे ठेका श्रमिकों के कंधो पर है। देख जाए तो वर्तमान मे संयत्र की रीढ़ है। दुर्भाग्य की बात है ठेकेदार द्वारा श्रमिकों की मेहनत की कमाई की लूट जारी है और मजदूर इस लचर व्यवस्था मे देने को मजबूर
मजदूरों से उगाही के खिलाफ संगठन करेगा पुख्ता शिकायत
अध्यक्ष शांतनु मरकाम ने कहा की ठेकदार द्वारा वेतन भुगतान के पश्चात पैसो को उगाही की शिकायत व सबूतों के आधार पर हिंदुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक युनियन उच्च प्रबंधन सहित विजलेंस विभाग व शासन प्रशासन से करेगा शिकायत ताकि मजदूरों की मेहनत की कमाई को लूटने वाले ठेकेदारों पर कड़ी कार्यवाही की जा सके और श्रमिकों की मेहनत की कमाई को लूट पर लगाम लगाई जा सके!
कुछ ठेकेदार के हौसले बुलंद दस्तावेज व पी एफ राशि तक मे कर रहे गड़बड़ी
श्रमिकों के द्वारा मिली जानकारी अनुसार कुछ ठेकेदारों द्वारा सारे नियमकायदो को ताक मे रख कर पूरी हांजरी होने के बावजूद खाते मे कम भुगतान डाल रहे और भविष्य निधि की राशि जमा नहीं की जा रही। अर्थात इससे यहीं साबित होता है कि ऐसे कुछ ठेकेदार द्वारा सही दस्तावेज प्रस्तुत ना कर गलत दस्तावेज प्रस्तुत किया जा रहा है व अपना बिल पास करवा लिया जा रहा आने वाले समय मे संगठन ऐसे तमाम ठेकेदारों के दस्तावेजों की जाँच की मांग करते हुए प्रबंधन से उचित कार्यवाही की मांग करेगा!
श्रमिकों को वेतन पर्ची हांजरी कार्ड भी नहीं दिया जा रहा
अधिकतर विभागों मे श्रमिकों को हांजरी कार्ड व वेतन पर्ची नहीं दी जा रही जिससे श्रमिकों को वास्तविक वेतन पी एफ सहित अन्य जानकारी नहीं हो पा रही वेतन भुगतान के साथ साथ वेतन पर्ची हांजरी कार्ड मुहैया कराना ठेका प्रचालन अधिकारी की भी है जिम्मेदारी पर ठेका प्रचालन अधिकारियो द्वारा इस दिशा मे कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा जिससे ठेकेदार द्वारा मनमानी व श्रमिकों को अंधकार में रख शोषण जारी है!

