भिलाई नगर 19 मई। भिलाई इस्पात संयंत्र से 65 लाख रुपए की सामग्री चोरी के मामला में 10 वर्ष पूर्व प्रकरण का फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी रवि सोनी के द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ बीएसपी प्लेटेमिल एरिया स्पेयर यार्ड से 05 नग नट कीमती लगभग 65 लाख रुपए की चोरी की थी। मामले में चार आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
जिला पुलिस प्रवक्ता श्रीमती पद्मश्री तंवर ने बताया कि 23/06/2015 को प्रार्थी गहन सेन गुप्ता उप महाप्रबंधक, प्लेट मिल, भिलाई इस्पात संयंत्र के द्वारा थाना भिलाई भट्ठी मे एक लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया की भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल एरिया स्पेयर यार्ड से पांच नग नट कीमती 65 लाख रुपए को कोई अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना भिलाई भट्ठी के अपराध क्रमांक – 120/2015 धारा 379, 447, 467, 468, 471,120B, 34 भादवि, 25, 26 छ. ग. सुरक्षा अधिनियम कायम कर विवेचना में लिया गया था।
विवेचना के दौरान आरोपियों द्वारा घटना में उपयोग किए गए वाहन ट्रक क्रमांक CG 07 AV 2670 को जप्त किया गया, आरोपियों के द्वारा कूट रचित बिल्टी चालान तैयार कर अवैधानिक रूप से भिलाई इस्पात संयंत्र के अंदर प्रवेश कर संयंत्र परिसर के प्लेट मिल स्पेयर यार्ड से से 05 नग नट को चोरी कर ले जाना पाये जाने पर पूर्व में आरोपी (1) उस्मान बेग (2) शशिकांत मिश्रा (3) अंकित तिवारी (4) जितेंद्र चौहान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था एवं फरार आरोपी रवि सोनी के विरुद्ध धारा 173(8) दप्रसं के तहत विवेचना जारी रखते हुए पतासाजी की जा रहा थी। पतासाजी के दौरान आरोपी रवि सोनी के जामुल में रहने की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम को रवाना कर आरोपी का पता तलाश गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में आरक्षक बालेंद्र द्विवेदी, युगल देवांगन की भूमिका उल्लेखनी रही ।

