*फोन पर बात कर रही पत्नी के चरित्र पर शंका जताते हुए पेट्रोल उड़ेल लगा दी आग, फरीद नगर की घटना, गंभीर रूप से झुलसी पत्नी की हालत नाजुक*

*फोन पर बात कर रही पत्नी के चरित्र पर शंका जताते हुए पेट्रोल उड़ेल लगा दी आग, फरीद नगर की घटना, गंभीर रूप से झुलसी पत्नी की हालत नाजुक*


फोन पर बात कर रही पत्नी के चरित्र पर शंका जताते हुए पेट्रोल उड़ेल लगा दी आग, फरीद नगर की घटना, गंभीर रूप से झुलसी पत्नी की हालत नाजुक

भिलाई नगर, 17 दिसंबर। चरित्र पर संदेह करने हुए दिन भर झगड़ने और दोषारोपण के बाद पति ने पत्नी पर पेट्रोल उड़ेल कर आग लगा दी। पति द्वारा जान से मारने के प्रयास बाद गंभीर रूप से झुलसी महिला को शंकराचार्य हास्पिटल में उपचारार्थ भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना सुपेला थाना अंतर्गत फरीद नगर क्षेत्र की है। 

गौरतलब हो कि फरीदनगर निवासी नाजमीन निशा (32 वर्ष) को बुरी तरह झुलसी हालत में उपचार हेतु शासकीय अस्पताल सुपेला में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत बिगड़ने पर शंकराचार्य अस्पताल जुनवानी रेफर कर दिया गया है। अस्पताल में नाजमीन निशा ने परिजनो के समक्ष पुलिस को दिये बयान में कहा कि उसके पति साजिद खान (36 वर्ष) वल्द अरमान खान निवासी फरीदनगर सुपेला ने 15-16 दिसंबर की दरमियानी रात चरित्र पर शंका कर लड़ाई झगड़ा किया और हत्या करने की नियत से पत्नी के शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। नाजमीन का गला, सीना, पेट सहित शरीर का अनेक हिस्सा झुलस गया है। 

घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि नाजमीन निशा का 8 वर्ष पूर्व साजिद से निकाह हुआ और वह पति के साथ फरीदनगर रोशन बाडा़ ताज गेस्ट हाउस के सामने सुपेला में किराये से रहती है। उनके दो बच्चे हैं। नाजमीन ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिचित गुड्डु खान से मोबाईल से बात करती है तो पति साजिद चरित्र पर शक करते रहे हैं। 15 दिसंबर को  इसी बात को लेकर सुबह से साजिद झगड़ा कर रहा था। रात में अचानक तुझे जिंदा नहीं छोडूगा कहते हुए नाजमीन पर पेट्रोल छिड़क उसने माचिस जला नाजमीन पर फेंक दिया। आग की लपटों से घिरी नाजमीन चिल्लाई और नल चालू कर नीचे बैठ गई। चीख पुकार सुन आसपास के लोग आए और कपड़े से ढँक कर अस्पताल ले गए। सूचना पर सुपेला पुलिस भी अस्पताल पहुंची और कल शंकराचार्य हास्पिटल में नाजमीन के बयान पश्चात साजिद खान के खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध दर्ज किया है।