BSP से कॉपर चोरी के लिए रिसाली निगम पार्षद को कार देने वाला आरोपी गिरफ्तार

BSP से कॉपर चोरी के लिए रिसाली निगम पार्षद को कार देने वाला आरोपी गिरफ्तार


भिलाई नगर 11 मई। भिलाई इस्पात संयंत्र से कापर चोरी करने के लिए आरोपियों को परिवहन के लिए कार उपलब्ध करवाने वाले आरोपी को भिलाई भट्ठी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व में आरोपीगणो के कब्जे से 220 किलोग्राम कापर वायर एवं घटना मे प्रयुक्त टाटा नैनो कार को बरामद किया गया था। बीएसपी.के गेट के पास सीआईएसएफ की चेकिंग के दौरान खुलासा हुआ था।

जिला पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि 24 अप्रैल को भिलाई इस्पात संयंत्र की सुरक्षा मे तैनात सीआईएसएफ. के उप निरीक्षक के द्वारा थाना भिलाई भट्ठी मे एक लिखित सूचना लाकर पेश किया। जिसमे भिलाई इस्पात संयंत्र के अंदर से कुछ व्यक्तियों के द्वारा भारी मात्रा मे कापर की चोरी करने के संबंध मे लेख किया है। थाना भिलाई भट्ठी पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए पूर्व में आरोपी गणों को गिरफ्तार एवं न्यायालय पेश किया गया है और घटना में प्रयुक्त वाहन स्वामी की पतासाजी किया जा रहा था | आज घटना में प्रयुक्त वाहन नैनो कार के मालिक की जानकारी लेकर आरोपी विजय कुमार साहू पिता सगरू राम साहू उम्र 38 साल निवासी स्टेशन मरोदा थाना नेवई को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। जो कि आरोपीगण को अपना नैनो वाहन चोरी के सामान को निकालने के लिए उपलब्ध करवाना स्वीकार किया। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा रहा है।