*बड़ा हादसा-बेकाबू एसयूवी नहर में गिरी नौ सवार में चार लोगों की मौत, तीन लापता*

*बड़ा हादसा-बेकाबू एसयूवी नहर में गिरी नौ सवार में चार लोगों की मौत, तीन लापता*


बड़ा हादसा-बेकाबू एसयूवी नहर में गिरी नौ सवार में चार लोगों की मौत, तीन लापता

लखनऊ, 17 दिसंबर। कुछ देर पहले शाम को लखनऊ में बड़ा हादसा हो गया है। एक बेकाबू एसयूवी कार इंदिरा नहर आकर गिर गई। कार में करीब नौ लोग सवार थे। हादसे की खबर पाकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में चार की मौत हो गई, दो लोगों को जीवित निकाल लिया गया है। बाकी तीन लोग लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। यह हादसा लखनऊ के नगराम के भौरा कला के पास देर शाम को हुआ जिसमें अचानक एक अनियंत्रित एसयूवी कार आई और इंदिरा नहर में जा गिरी। कार की स्पीड इतनी तेज थी कि पानी में गिरते तेज आवाज आई। आवाज से आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। कार के अंदर नौ लोग सवार थे। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी हालांकि जब तक पुलिस पहुंचती इससे पहले ही ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया था। ग्रामीणों ने चार लोगों के शव को पानी से बाहर निकाला जबकि दो लोगों को जीवित बाहर निकाल लिया गया है। तीन लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।