*वायरल विडियो साइंस कालेज का, छात्राएँ गाली गलौज कर आपस में भिडी़ं, पैरेंट्स ने लिखा माफीनामा*

*वायरल विडियो साइंस कालेज का, छात्राएँ गाली गलौज कर आपस में भिडी़ं, पैरेंट्स ने लिखा माफीनामा*


वायरल विडियो साइंस कालेज का, छात्राएँ गाली गलौज कर आपस में भिडी़ं, पैरेंट्स ने लिखा माफीनामा

भिलाई नगर, 17 दिसंबर। इन दिनों छात्राओं के बीच डंडे से मारपीट और गाली गलौज के साथ मारपीट का वायरल विडियो की पहचान हो गई है। यह विडियो दुर्ग स्थित साइंस कॉलेज का है। जिसमें कॉलेज के अंदर भीड़ के सामने दो लड़कियां आपस में गालियां देते हुए एक दूसरे पर लात-घूंसे और डंडे बरसा रही हैं। 13 दिसंबर की इस घटना की जानकारी जब कॉलेज के प्रिंसिपल को हुई तो दोनों छात्राओं को लड़ते हुए देखा तो उनकी अल्टीमेटम दे उनके पैरेंट्स को बुलवाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़कियां बीकॉम फर्स्ट ईयर व सेकेंड ईयर की स्टूडेंट हैं। दोनों के बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। कॉलेज प्रबंधन ने मामले को दबाने का प्रयास किया लेकिन किसी छात्र ने झगड़े का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और मामला जगजाहिर हो गया। बताया गया कि 13 दिसंबर को साइंस कॉलेज की दो लड़कियां किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा करने लगीं। दोनों एक दूसरे को गंदी गंदी गालियां दे रही थीं। बात इतनी बढ़ी की मारपीट होने लगी, क्लासमेट उन्हें समझाते रहे मगर बात नहीं बनी। जब गुस्सा शांत नहीं हुआ तो दोनों डंडा लेकर एक-दूसरे को मारने दौड़ीं।प्रिंसिपल आरएन सिंह के पहुँचने पर दोनों शांत हुई। लड़कियों की पैरेंट्स को बुला कालेज ने अल्टीमेटम दिया है। दोनों के पैरेंट्स ने इस हरकत के लिए शर्मिंदिगी जाहिर की है तथा दुबारा ऐसा नहीं होने का माफीनामा भी लिखकर दिया है।