*दुर्ग नगरीय निकाय निर्वाचन 2021: 733 मतदान दल कल सुबह होंगे रवाना, 4 निकायों एवं एक उप निर्वाचन के लिए 613246 मतदाताओं को 20 दिसंबर को करना है मतदान*

*दुर्ग नगरीय निकाय निर्वाचन 2021: 733 मतदान दल कल सुबह होंगे रवाना, 4 निकायों एवं एक उप निर्वाचन के लिए 613246 मतदाताओं को 20 दिसंबर को करना है मतदान*


दुर्ग नगरीय निकाय निर्वाचन 2021: 733 मतदान दल कल सुबह होंगे रवाना, 4 निकायों एवं एक उप निर्वाचन के लिए 613246 मतदाताओं को 20 दिसंबर को करना है मतदान 

दुर्ग 18 दिसंबर । दुर्ग जिले में नगरी निकाय निर्वाचन के अंतर्गत तीन निगम एक नगर पालिका परिषद एवं उतई नगर पंचायत में उप निर्वाचन के लिए  निर्धारित 5 स्थलों से कल सुबह 733 मतदान दल 733 मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे । सुबह 8:00 से 10:00 बजे तक सभी मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण किया जाएगा । जिला उप निर्वाचन अधिकारी खेमलाल वर्मा ने सभी 613246 मतदाताओं से मतदान की अपील की है।

दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिक निगम भिलाई, रिसाली, भिलाई-चरौदा, नगर पालिका परिषद् जामुल के 170 वार्डों हेतु पार्षद एवं नगर पंचायत उतई के वार्ड क्रमांक-5 हेतु पार्षद का निर्वाचन के लिए 20 दिसंबर को सुबह 8:00 से शाम 5:00 बजे तक मतदान किया जाना है इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। जिला उप निर्वाचन अधिकारी हेमलाल वर्मा ने बताया कि कल सुबह सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों जिनको निर्वाचन की ड्यूटी में संलग्न किया गया है वह सुबह 8:00 बजे निर्धारित स्थलों पर उपस्थित होंगे ।

भिलाई नगर निगम के लिए सभी 463 मतदान दल को कल्याण महाविद्यालय सामग्री वितरण स्थल पर उपस्थित होना है इसी स्थल से सभी दलों को सामग्री वितरित की जाएगी इसी प्रकार से भिलाई चरोदा निगम के 112 दलों को मतदान सामग्री वितरण स्थल डॉ खूबचंद बघेल महाविद्यालय रिसाली निगम के लिए टंकी मरोदा स्कूल नगर पालिका परिषद जामुल के लिए हाई स्कूल जामुल एवं नगर पंचायत उतई के एक वार्ड के लिए दानवीर तुलाराम महाविद्यालय उतई से मतदान सामग्री मतदान दल प्राप्त कर सकते हैं। अतिरिक्त 20% मतदान दल रिजर्व कोटे में सभी निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आरक्षित रहेंगे। उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए मतपत्र मतदान सामग्री मतदाता सूची निर्वाचन सामग्री सहित सभी दस्तावेज पूरी तरह से तैयार हैं सुरक्षा के भी व्यापक स्तर पर इंतजाम किए गए हैं 2000 से भी अधिक संख्या में सुरक्षा बल की ड्यूटी लगाई गई है मतदान वितरण एवं वापसी तक प्रत्येक मतदान केंद्र में 2 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। वितरण से लेकर वापसी तक संपूर्ण निर्वाचन क्षेत्र को 61 सेक्टर ऑफिसर में विभक्त किया गया है जो लगातार पूरे निर्वाचन क्षेत्र में मॉनिटरिंग करेंगे।

मतदाता निर्भीक होकर करें मतदान – वर्मा

उप निर्वाचन अधिकारी हेमलाल वर्मा ने मतदाताओं से अपील की है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग निर्भीक होकर करें । अधिक से अधिक संख्या में मतदान कराने के लिए जिला निर्वाचन द्वारा भी लगातार प्रयास किए गए हैं मतदान के लिए जिला निर्वाचन की ओर से प्रतियोगिताएं भाषण प्रतियोगिताएं रैलियों का आयोजन किया गया सफाई कर्मियों के माध्यम से नगर निगम एवं नगर पालिका क्षेत्र में लगातार जागरूकता अभियान चलाकर मतदाताओं को जागरूक किया गया है ताकि वे अधिक से अधिक संख्या में मताधिकार का उपयोग कर सकें।

मतदाता ले सकेंगे सेल्फी

श्री वर्मा ने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए सेल्फी जोन बनाए गए हैं। इस जोन में मतदाता मतदान के पश्चात अपनी फोटो भी ले सकेंगे इसके लिए सभी मतदान केंद्रों को ने जिला निर्वाचन की ओर से पोस्टर एवं बैनर भी वितरित किए गए हैं।

मतदान के लिए 17 दस्तावेजों को किया गया है मान्य

श्री वर्मा ने बताया कि मताधिकार प्रदान करने के लिए जिला निर्वाचन की ओर से 17 दस्तावेजों को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मान्य किया गया है जिसमें फोटो आईडी, वोटर आईडी राशन कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, डाकघर पासबुक पासपोर्ट सहित 17 दस्तावेजों को मतदान के लिए अधिकृत किया गया है श्री वर्मा ने यह भी स्पष्ट किया है कि सर्वप्रथम मताधिकार का उपयोग करने के लिए मतदाता सूची में नाम अवश्य होना चाहिए तभी मतदाता मतदान कर सकेगा सूची में नाम नहीं होने की स्थिति में मताधिकार का प्रयोग नहीं किया जा सकेगा।

इलेक्शन अपडेट एक नजर में

* 226 भवनों में 733 मतदान केंद्र

*भिलाई 463 मतदान दल

* रिसाली 122 दल

*  भिलाई चरौदा 112 दल

*जामुल 55 

* उतई 1 दल

20 प्रतिशत अतिरिक्त दल सभी जगहों पर होंगे।

सेक्टर ऑफिसर कुल 61

भिलाई 32

रिसाली 13

भिलाई चरौदा 12

जामुल 3

उतई 1

बसों का अधिग्रहण 154

कोरोना संक्रमण को लेकर विशेष एहतियात

. 2 स्वास्थ्य कर्मी केंद्रों में

मतदान किट में सैनिटाइजर, मॉस्क, मतदान केंद्रों में भी सैनिटाइजर उपलब्ध होगा।

सुबह 8:00 बजे मतदान दल करेंगे रिपोर्टिंग ।