*रोड शो के लिए भिलाई पहुंचे मुख्यमंत्री, हेलीपैड पर भिलाई जिला अध्यक्ष मुकेश ने किया स्वागत*

*रोड शो के लिए भिलाई पहुंचे मुख्यमंत्री, हेलीपैड पर भिलाई जिला अध्यक्ष मुकेश ने किया स्वागत*


रोड शो के लिए भिलाई पहुंचे मुख्यमंत्री, हेलीपैड पर भिलाई जिला अध्यक्ष मुकेश ने किया स्वागत

भिलाई नगर 18 दिसंबर । नगरी निकाय चुनाव 2021 के तहत आज दोपहर को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रोड शो के लिए भिलाई पहुंच गए हैं। भिलाई स्थित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के हेलीपैड में उतरने पर उनका स्वागत भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के द्वारा स्वागत किया गया। 

इस दौरान नगर निगम दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल अंत्यावसायी सहकारी और वित्त विकास निगम उपाध्यक्ष सुश्री नीता लोधी सहित अन्य कांग्रेसजनो ने भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत किया ।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री रोड शो के लिए वार्ड क्रमांक दो स्मृति नगर पहुंचे। जहां रोड शो के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा पूर्व से ही तैयारियां की गई है। कुछ समय पश्चात मुख्यमंत्री का रोड शो प्रारंभ होगा। यह रोड शो आज स्मृति नगर, मॉडल टाउन, नेहरू नगर, कोसा नगर, राधिकानगर, फरीद नगर, गदा चौक, घड़ी चौक, नेहरुभावन सुपेला, रावण भाठा, इंदिरा चौक, अवंतीबाई चौक, कुरूद बस्ती, कैलाश नगर, हाउसिंग बोर्ड, बैकुंठ धाम, मिलन चौक, छावनी चौक, शिवालय, बाबा बालकनाथ रोड, गदा चौक, खुर्सीपार चौक, पावरहाउस, सेक्टर 1, सेक्टर 2, सतनाम भवन, सेक्टर 6 मार्केट, सेक्टर 7, सेक्टर 8, हुडको , एमडी बंगला , डीपीएस चौक, कृष्णा टॉकीज रोड, रिसाली बस्ती, बीआरपी  चौक, मैत्री गार्डन चौक से होकर गुजरेगा।