*मतदान के 1 दिन पूर्व कांग्रेसी भाजपा आमने-सामने, खुर्सीपार क्षेत्र बना अखाड़ा, पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगा भाजपा ने घेरा खुर्सीपार थाना, रिटर्निंग अफसर से की शिकायत*

*मतदान के 1 दिन पूर्व कांग्रेसी भाजपा आमने-सामने, खुर्सीपार  क्षेत्र बना अखाड़ा, पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगा भाजपा ने घेरा खुर्सीपार थाना, रिटर्निंग अफसर से की शिकायत*


मतदान के 1 दिन पूर्व कांग्रेसी भाजपा आमने-सामने, खुर्सीपार  क्षेत्र बना अखाड़ा, पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगा भाजपा ने घेरा खुर्सीपार थाना, रिटर्निंग अफसर से की शिकायत

भिलाई नगर 19 दिसंबर । नगर पालिक निगम भिलाई चुनाव को लेकर भाजपा एवं कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के मध्य जमकर विवाह शुरू हो गया है । खुर्सीपार क्षेत्र अखाड़ा बन गया है। कल रात से ही दोनों ही पक्षों के कार्यकर्ताओं मध्य मारपीट का मामला सामने आया है। कांग्रेस कार्यकर्ता के लिंगराजू की रिपोर्ट पर से भाजपा के 2 कार्यकर्ता के खिलाफ मारपीट करने का मामला भी दर्ज किया गया है । जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि पुलिस के द्वारा उनके आवेदन पर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है । एक तरफा कार्रवाई के खिलाफ आज शाम को खुर्सीपार थाने का भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा घेराव भी किया गया । दूसरी और वरिष्ठ भाजपा नेताओं में पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे वैशाली नगर विधायक विद्या रतन भसीन प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राकेश पांडे भिलाई भाजपा अध्यक्ष विरेंद्र साहू एवं उपाध्यक्ष मार्कंडेय तिवारी के द्वारा भिलाई नगर विधायक  देवेंद्र यादव पर आचार संहिता का उल्लंघन करने एवं पुलिस का इस्तेमाल करके भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कराए जाने का आरोप लगाते हुए भिलाई निगम रिटर्निंग अफसर श्रीमती पद्मिनी भोई से शिकायत की है। इस संबंध में रिटर्निंग अफसर श्रीमती भोई ने कहा कि भाजपा की शिकायत पर से मामले की जांच की जा रही है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेरा खुर्सीपार थाना

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नगर पालिक निगम भिलाई के वार्ड क्रमांक 42 गौतम नगर खुर्सीपार में पुलिस प्रशासन के द्वारा लगातार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को बिना कारण के पकड़ कर थाने में बैठाया जा रहा है । जिसके खिलाफ आज शाम को मोहल्ले वासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा खुर्सीपार थाने का घेराव किया गया एवं पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस संबंध में गौतम नगर निवासी राजविंदर सिंह ने बताया कि वार्ड क्रमांक 42 में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में सूरज सिंह एवं लिंगा राजू के द्वारा कल रात को जगह जगह पर पर्चे फेंके गए थे। इन पर्चो को उनके छोटे भाई संदीप सिंह के द्वारा रात में ही एकत्रित करके जलाया गया जिस पर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा संदीप सिंह को दौड़ाया गया । इस दौरान संदीप सिंह कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बच निकला था। परंतु देर रात 2:00 बजे खुर्सीपार पुलिस ने उनके घर घुसकर संदीप सिंह के विषय में पूछताछ की । संदीप सिंह के घर पर उपस्थित नहीं होने पर राजविंदर ने बताया कि पुलिस द्वारा उसको उठाकर ले जाने का प्रयास किया गया । जिसका उसके द्वारा विरोध किया गया ऐसे ही अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस के द्वारा बर्ताव किया जा रहा है। राजविंदर ने कहा कि उनकी रिपोर्ट पर लिंगा राजू एवं सूरत के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है। जबकि लिंगा राजू की रिपोर्ट पर से संदीप एवं मेरे खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया। जिसके विरोध में आज शाम को खुर्सीपार थाने का घेराव किया गया है । 

 जबकि के लिंगा राजू की रिपोर्ट पर से खुर्सीपार पुलिस के द्वारा राजविंदर एवं उसके छोटे भाई संदीप के खिलाफ गाली गलौज करने एवं मारपीट करने के आरोप में अपराध क्रमांक 619/21 धारा 294 323 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है ।

भाजपा कार्यकर्ता कर रहे हैं गुंडागर्दी कांग्रेस का आरोप

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भिलाई नगर निगम के वार्ड क्रमांक 42 में भाजपा से जुड़े लोगों की एक बार फिर गुंडागर्दी सामने आयी है। यहां शनिवार देर शाम कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी अजीत सिंह के दो समर्थकों को भाजपाईयों ने ईंट-पत्थर से उन पर हमला किया और फिर दोनों की पिटाई कर दी है। हमले में दोनों को गंभीर चोटें आयी है। मामले की शिकायत पीड़ितों द्वारा ख़ुर्सीपार थाना में की है। कांग्रेस कार्यकर्ता के. लिंगा राजू और बी. सूरज कुमार ने राजेंद्र सिंह और संदीप सिंह पर नामज़द और दो अन्य लोगों के ख़िलाफ अपराध दर्ज कराया है।  उन पार ईंट और पत्थर से हमला करने की बाद लाठी-डंडे से पीटा है। पीड़ितों की शिकायत बाद राजेंद्र सिंह और संदीप सिंह को हिरासत में ले लिया गया है। दो अन्य की तलाश जारी है। पीड़ित के. लिंगा राजू ने बताया कि कल स्ट्रीट नंबर 17-18 के बीच रास्ते से अपने घर की ओर जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उन पर राजेंद्र सिंह और संदीप सिंह ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इसके बाद चार आरोपियों ने लाठी-डंडे और हाथ मुक्के से पिटाई कर दी। हमले के बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। 

एल्डरमैन सुनील गोयल ने बताया मतदाताओं के मन भय पैदा करने के लिए यहां दहशत का माहौल बनाया गया है। ऐसा लग रहा है कभी भी कांग्रेसियों के ऊपर हमला हो सकता है। भाजपा  के द्वारा आरोपियों के हिरासत में लिए जाने के विरोध में थाना का घेराव किया है और वार्ड की शांति को भंग करने का काम कर रहे हैं। 

नगर विधायक कर रहे हैं आचार संहिता का उल्लंघन – भाजपा

भारतीय जनता पार्टी द्वारा भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव द्वारा आदर्श चुनाव आचार सहिता का उल्लंघन करते हुए प्रचार समाप्त हो जाने के पश्चात भी 18 एवं 19 दिसंबर को चौक चौराहों पर पब्लिक मीटिंग ली गई है ओर देर रात तक ऐसी ही गतिविधियाँ संचालित किए जाने की सम्भावना है। विधायक देवेन्द्र यादव द्वारा चुनाव प्रचार थमने के बाद भी पॉच से अधिक लोगोनको एकत्र कर छावनी वार्ड क्रं. 40 एवं 41 में सड़क पर पब्लिक मीटिंग करके निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों और आदर्श चुनाव आचार सहिता का उल्लंघन किया गया है। जिसकी वीडियो क्लीपिंग भी उपलब्ध है। विधायक देवेन्द्र यादव द्वारा पद और सत्ता का दुरूपयोग किया जा रहा है जिस पर तत्काल रोक लगाई जाए एवं विधायक देवेन्द्र यादव पर आदर्श चुनाव आचार सहिता पर उल्लंघन का मामला दर्ज किया जाए।पुलिस थाना खुर्सीपार, जामुल एवं छावनी के थाना प्रभारी एवं मातहत कर्मियों द्वारा विधायक देवेन्द्र यादव एवं कांग्रेस के इशारे पर पूर्वाग्रह से प्रेरित होकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों एवं कार्यकताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत बिना आधार घरों मे जाकर तंग करना, फोन करके चुनाव से दुर रहने की धमकी देना और झुठे मामले में फंसाने की धमकी देना जैसे कृत्य पुलिस के माध्यम से करवाये जा रहे है। ऐसे में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव होना बेहद चुनौती पुर्ण है । इन परिस्थितियों में शीघ्रातिशीघ्र उक्त गतिविधियों पर अंकुश लगाकर विधि अनुसार कार्यवाही करें ताकि भय और आतंक मुक्त चुनाव भिलाई में सम्पन्न हो सके। पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश वैशाली नगर विधायक भसीन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडे भिलाई अध्यक्ष वीरेंद्र साहू उपाध्यक्ष मारकंडे तिवारी मैं शिकायत की है इस शिकायत की प्रतिलिपि राज्य निर्वाचन आयुक्त रायपुर को भी प्रेषित की गई है।