नगर निकाय निर्वाचन 2021 पहले 3 घंटों में शहरी मतदाताओं की तुलना में ग्रामीण मतदाताओं ने किया दुगना मतदान, जिला निर्वाचन अधिकारी मतदान केंद्र पहुंचे लिया जायजा

भिलाई नगर 20 दिसंबर । नगरी निकाय निर्वाचन 2021 के तहत दुर्ग जिले में नगर निगम भिलाई, नगर निगम भिलाई चरोदा, नगर निगम रिसाली, नगर पालिका परिषद जामुल एवं नगर पंचायत उतई के 1 वार्ड कुल 171 वार्डों के लिए आज सुबह से ही मतदान शुरू हो गया है। सुबह 11:00 बजे तक चारों नगरीय निकायों में औसतन 16% मतदान हो चुका है । जबकि नगर पंचायत उतई में 1 वोट के लिए करीब 30% मतदाताओं के द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया है। शहर की अपेक्षा ग्रामीणों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने में अत्यधिक उत्साह देखने को मिला है। जबकि भिलाई निगम क्षेत्र में सबसे कम 12.7% ही मतदान हो चुका है। भिलाई निगम क्षेत्र में मतदान की गति अपेक्षाकृत अत्यधिक धीमी है।

720 उम्मीदवारो तय होगा भाग्य
नगर निकाय निर्वाचन 2021 के तहत आज सुबह 8:00 बजे से मतदान शुरू हुआ। नगर पालिक निगम भिलाई में 70 वार्डों के लिए कुल 318 उम्मीदवार मैदान पर हैं नगर पालिक निगम रिसाली के 40 वार्ड के लिए कुल 163 अभ्यार्थी भिलाई चरोदा नगर निगम में 40 वार्ड के लिए 147 प्रत्याशी जामुल नगर पालिका परिषद के 20 वार्ड के लिए 87 एवं नगर पंचायत उतई के एक वार्ड के लिए पांच अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इस प्रकार से कुल 720 अभ्यार्थी चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्र पहुंच कर लिया जायजा
जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्ग एवं कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे भी आज सुबह से ही निरीक्षण के लिए अनेक मतदान केंद्रों में पहुंचे उनके साथ भिलाई निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे भी थे सबसे पहले जिला निर्वाचन अधिकारी ने खम्हरिया, मतदान का जायजा लिया। सेक्टर ऑफिसर से कहा की पूरी व्यवस्था पर नजर रखें। पीठासीन अधिकारियों के साथ समन्वय कर स्थिति की लगातार करें मॉनिटरिंग करते रहें ताकि शांति पूर्ण रुप से मतदान की प्रक्रिया को पूर्ण कराया जा सके इसके पश्चात वे अन्य मतदान केंद्रों में भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

पहले घंटे में मतदान की गति अत्यधिक धीमी रही
जिला उप निर्वाचन अधिकारी हेमलाल वर्मा ने बताया कि आज सुबह 8:00 बजे मतदान शुरू हुआ । पहले 1 घंटे में 9:00 बजे तक धीमी गति से मतदान हुआ है।*नगर पालिक निगम.भिलाई – 1.52 प्रतिशत, रिसाली-3.64 प्रतिशत,भिलाई चरोदा -2.25 प्रतिशत रहा जबकि नगर पालिका परिषद जामुल (दुर्ग) -2.81 प्रतिशत मतदान हुआ था।

सुबह 11:00 बजे तक शहर में 16 फ़ीसदी तो ग्रामीण में 3025 फ़ीसदी मतदान
जिला उप निर्वाचन अधिकारी खेमलाल वर्मा ने बताया कि सुबह 3 घंटे बीतने के बाद जिले में शहरी मतदाताओं के द्वारा लगभग 16.7% मताधिकार का प्रयोग किया गया जबकि नगर पंचायत उतई में ग्रामीण मतदाताओं के मध्य मतदान के लिए उत्साह देखा गया पहले 3 घंटे में 30% ग्रामीण मतदाताओं के द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया।

