🛑 भिलाई के पीड़ित की शिकायत पर हुई कार्यवाही
सीजी न्यूज ऑनलाइन, 21 अप्रैल । थ्री फेस कनेक्शन की स्वीकृति के एवज में ₹25000 की रिश्वत लेते हुए छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी चंगोराभाठा जोन के अस्सिटेंट इंजीनियर ACB ट्रैप में पकड़ा गया।
भिलाई के चरोदा निवासी बी. शिवाजी राव की शिकायत पर एसीबी रायपुर ने कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी चंगोराभाठा जोन के सहायक अभियंता प्रवीण साहू को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
शिकायतकर्ता ने AC सर्विस व्यवसाय के लिए थ्री-फेस बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था, जिसके बदले अभियंता ने रिश्वत मांगी थी।
मामले में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई जारी है।

