उत्तर छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में लू की चेतावनी, आयुक्त को अलर्ट भेजा मौसम विभाग ने

उत्तर छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में लू की चेतावनी, आयुक्त को अलर्ट भेजा मौसम विभाग ने


सीजी न्यूज ऑनलाइन 21 अप्रैल । मौसम विभाग ने प्रदेश के राहत आयुक्त को अलर्ट भेजा है। इसके मुताबिक अगले 48 घंटों यानी बुधवार तक प्रदेश के 7 जिलों में लू चलने के आसार हैं। इसे देखते हुए जन सुरक्षा को लिए एहतिहाती उपाय करने कहा है। अलर्ट के अनुसार जीपीएम, एमसीबी, कोरिया, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिले के एक दो हिस्सों में तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री अधिक होगा।

अगले 48 घंटे तापमान बढ़ेगा

छत्तीसगढ़ में आज से गर्मी और बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, रायपुर-बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में अगले 48 घंटे में दिन का तापमान 41 डिग्री से भी ज्यादा रहने वाला है। हालांकि, दोपहर में तेज धूप के बाद शाम को प्रदेश के कुछ हिस्सों में अंधड़ और हल्की बारिश के भी आसार हैं।

44 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा राजनंदगांव

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिन तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद फिर तापमान स्थिर रहेगा। इससे पहले, रविवार को प्रदेश में सबसे गर्म राजनांदगांव जिला रहा। यहां दिन का तापमान 44 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं रात का तापमान 26 डिग्री रहा। इसके अलावा बिलासपुर और रायपुर में भी दिन का तापमान 43 डिग्री तक पहुंचा।