कुत्ता ख़रीदने नहीं दिए पैसा, कर दी मां की हत्या, पत्नी को घायल कर आरोपी फरार

कुत्ता ख़रीदने नहीं दिए पैसा, कर दी मां की हत्या, पत्नी को घायल कर आरोपी फरार


सीजी न्यूज ऑनलाइन,18 अप्रैल। कुत्ता ख़रीदने पैसा नहीं देने पर बेटे ने हथौडे से हमला कर अपनी माँ की हत्या कर दी। बीच बचाव कर रही पत्नी को भी घायल कर दिया। घायल अवस्था में माँ को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई। पत्नी का इलाज जारी है।

उरला पुलिस के मुताबिक आरोपी पुत्र सनकी प्रवृति का है। कुत्ता ख़रीदने के लिए अपनी माँ से दो सो रुपए मांग रहा था, नहीं देने पर विवाद हुआ है। पास में पड़े हथौडा से मां पर जानलेवा हमला कर दिया । जिसे आरोपी के पंद्रह वर्षीय बच्चे ने छुड़ाया और पास में भागकर लोगों को बताया, लोगों के आते तक आरोपी फ़रार हो गया। आरोपी-प्रदीप देवांगन पिता जगन्नाथ देवांगन 45 पता नागेश्वर नगर, उरला ई रिक्शा चलाता है। आरोपी की पता तलाश कर रहे हैं।

मृतिका ( आरोपी की मां) गणेशी देवांगन 70, घायल आरोपी की पत्नी – रामेश्वरी देवांगन-35 वर्ष उसके दो लड़का और एक लड़की है।