भिलाई नगर 16 अप्रैल । नशा मुक्ती के विरूद्ध दुर्ग पुलिस ने खुर्सीपार मे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक महिला गांजा तस्कर भी शामिल है। तीनों आरोपियों के पास से 3 किलो गांजा 5 मोबाइल फोन सहित करीब डेढ़ लाख रुपए का मशरूका जप्त किया गया।
नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल ने बताया कि थाना खुर्सीपार श्रीराम जानकी मंदिर बालाजी नगर खुर्सीपार के समीप गांजा मादक पदार्थ बिकी की सुचना पर दबिश दी। थाना खुर्सीपार पुलिस एवं एसीसीयू द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये घेरा बंदी कर आरोपीयो को पकड़ा गया। गांजा मादक पदार्थ जप्त कर आरोपीयो के विरूद्ध पर थाना खुर्सीपार मे अपराध कमांक 62/2025 धारा- 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध कायम किया गया।
आरोपियों में 01. नाज परबीन 02. एम० ईश्वरी एंव 03 अब्बास खान को पकड़ा गया। उनके पास से तलाशी लेने पर कब्जे से एक झोले के अन्दर काला रंग की प्लास्टिक के पालिथिन मे अखबार के पुडिया में लपेटा हुआ कुल वजनी 03 किलो 61 ग्राम गांजा, बिकी रकम 1480 रूपये तथा 05 नग मोबाईल फोन जुमला किमती 1,60,980 रूपये को आरोपीगण के कब्जे से जप्त किया गया। आरोपीगण को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही मे उप पुलिस अधीक्षक अजय सिंह प्रभारी (एसीसीयू), उप पुलिस अधीक्षक चन्द्रप्रकाश तिवारी, निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज प्रभारी थाना खुर्सीपार, सउनि ऐलिजा बेथ कुजुर, सउनि नागेंद्र बंछाोर, प्र० आर० जितेन्द्र शुकला, प्रधान आरक्षक आनंद तिवारी आरक्षक सुभाष यादव,, हर्ष देवांगन, सुभाष चंद्र, आरक्षक सत्येन्द्र चौबे, तेजप्रकाश साहू, आरक्षक गोंविंद ठाकुर, आरक्षक संदीप कुर्रे एवं महिला आरक्षक अकांक्षा बरूआ थाना खुर्सीपार एवं एसीसीयू की महत्वपुर्ण भूमिका रही।

