*ट्रक की ठोकर से बाईक सवार घायल, ओव्हर ब्रिज पर दुर्घटना*

*ट्रक की ठोकर से बाईक सवार घायल, ओव्हर ब्रिज पर दुर्घटना*


ट्रक की ठोकर से बाईक सवार घायल, ओव्हर ब्रिज पर दुर्घटना 

भिलाई नगर, 22 दिसंबर। भिलाई स्टील प्लांट में ड्यूटी जा रहा बाईक सवार पावर हाउस ब्रिज पर ट्रक की ठोकर से घायल हो गया। सूचना पर छावनी पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुभाष नगर निवासी 23 वर्षीय सागर गुप्ता मंगलवार को बीएसपी में एसी रिपेयर करने जा रहा था तभी उसकी मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 एबी 2310 को पावर हाऊस ओव्हर ब्रिज पर पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 07 बीएफ 5726 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट कर दिया। सुभाष के दाहिने पैर के घुटने में चोट आई है तथा मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना बाद ट्रक चालक वाहन सहित निकल गया। रिपोर्ट पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध दर्ज किया है।