*सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के सर्वसम्मति से अध्यक्ष बने समाजसेवी शंकर चरण पांडे*

*सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के सर्वसम्मति से अध्यक्ष बने समाजसेवी शंकर चरण पांडे*


सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के सर्वसम्मति से अध्यक्ष बने समाजसेवी शंकर चरण पांडे

भिलाई नगर 22 दिसंबर । ब्राम्हण मित्र मंडल एवं सरयूपारीण समाज की संयुक्त बैठक आज प्रातः 11:00 बजे मंगल वाटिका कोहका भिलाई में ब्राह्मण मित्र मंडल के संयोजक राममिलन दुबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे राम मिलन दुबे ने सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के आगामी चुनाव हेतु चर्चा आमंत्रित की इसमें समाज के अनेक वरिष्ठ विप्र जनों ने अपने विचार व्यक्त किए गए, चर्चा के उपरांत उपस्थित विप्र जनों ने सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पद हेतु शिक्षित ऊर्जावान एवं नेतृत्व क्षमता वाले व्यक्ति को अध्यक्ष पद हेतु प्रत्याशी बनाए जाने का अनुरोध किया जिस पर सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के संस्थापक अध्यक्ष एवं बाह्मण मित्र मंडल के संयोजक राममिलन दुबे ने भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारी एवं वरिष्ठ समाजसेवी शंकर चरण पांडे का नाम प्रस्तावित किया जिसका समर्थन बैठक में उपस्थित सैकड़ों विप्र जनों ने हर्षोल्लास के साथ ताली बजाकर किया। चर्चा में नागेंद्र पांडे, विष्णु पाठक, अखिलेश मिश्रा, राम बिहारी मिश्रा, विजय शुक्ला श्रीमती सरोज चौबे ने शंकर चरण पांडे को सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पद हेतु उपयुक्त प्रत्याशी बताते हुए उनकी कार्यक्षमता पर प्रकाश डाला एवं उनके नाम का पुरजोर तरीके से समर्थन किया ।

बैठक में ब्राह्मण मित्र मंडल द्वारा सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन 3 फरवरी 2022 दिन गुरुवार को मंगल वाटिका कोहका रोड कुरूद भिलाई में आयोजित किए जाने पर चर्चा करते हुए संयोजक राम मिलन दुबे ने बताया कि भिलाई से बाहर के बटुक एवं परिवार के सदस्यों हेतु भोजन एवं निवास की भी निशुल्क व्यवस्था की जावेगी बैठक में रामअचल पांडे, रघुराज प्रसाद उपाध्याय, आर जी मिश्रा उपाध्याय चंद्रशेखर पांडे राम आसरे दुबे नर्मदा प्रसाद मिश्र उर्मिला उपाध्याय विपुल उपाध्याय विष्णु पाठक जयंती वारी सुनीता तिवारी रितु शुक्ला सुधा मिश्रा उमेश शुक्ला प्रदीप पांडे शिवसागर मिश्रा आर्यन तिवारी एनएन पांडे गोकुलेश तिवारी मीडिया प्रभारी दीपक मिश्रा देवानंद पांडे महेश तिवारी गणेश पांडे विजय शुक्ला सुभाष पांडे जागेश्वर प्रसाद पांडे हरे कृष्ण पांडे रमेश शर्मा राजेश मिश्रा शिव शंकर तिवारी वीरेंद्र द्विवेदी इंद्रमणि प्रसाद मिश्रा मनीष पांडे राजेंद्र दुबे रामविलास मिश्रा सुदेश मिश्रा मनोज शुक्ला उदय शंकर शुक्ला मार्कंडेय तिवारी नित्यानंद तिवारी कृष्णा पाठक विजय पाठक हरे राम तिवारी राकेश उपाध्याय संजय पांडे मनोज शुक्ला राकेश तिवारी शशि रंजन तिवारी राज नारायण तिवारी कुंदन पांडे सहित सैकड़ों ब्राह्मण समाज के सदस्य उपस्थित थे।

आज की बैठक में समाज के सदस्य शैलेंद्र पांडे सेक्टर 2 निवासी जिनका दुखद निधन एक सड़क दुर्घटना में हो गया था उनको समस्त उपस्थित जनों ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम का संचालन श्री महेश तिवारी ने किया तथा ब्राह्मण मित्र मंडल के संयोजक श्री राम मिलन दुबे ने बैठक में उपस्थित समस्त जनों का आभार व्यक्त करते हुए भोजन के लिए आमंत्रित किया।

आज की इस बैठक कीजानकारी ब्राह्मण मित्र मंडल के मीडिया प्रभारी श्री दीपक मिश्रा ने दी।