भिलाई नगर 12 अप्रैल । छत्तीसगढ़ की अग्रणी महिला संस्था स्वयंसिद्धा के 15वें स्थापना दिवस का आयोजन 13 अप्रैल, रविवार को कला मंदिर सिविक सेंटर में शाम 6:00 बजे से किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में एक अभिनव शुभारंभ के तहत सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बेटियां अपनी मां के नाम से सम्मान प्रदान कर रही है।
छत्तीसगढ़ की पांच महिला विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा जिन्हें कला, साहित्य, शिक्षा, समाज सेवा,देशप्रेम क्षेत्र से चुना गया है।
सुश्री साधना ढांड,(रायपुर) कला, डॉ.जयभारती चंद्राकर (रायपुर) साहित्य, डॉ. शिशिरकणा भट्टाचार्य (दुर्ग) शिक्षा, सुश्री राजकुमारी कांगे (बघमार) समाज सेवा,व योगेश्वरी साहू (कोड़िया)
को स्वयंसिद्धा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
डॉ पूर्णिमा लाल, नीलिमा शुक्ला,आरती तिवारी, कमलेश आर्य, शीलू लुनिया अपने अपने माताजी के नाम से यह सम्मान प्रदान कर रही है।
कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष डॉ.सोनाली चक्रवर्ती द्वारा लिखित एवं निर्देशित राइट एंड साउंड शो “उत्थान” भिलाई की बहू का मंचन किया जाएगा जिसमें भिलाई के विकास एवं लघु भारत के निर्माण में महिलाओं के योगदान को दर्शाया जाएगा।

