भिलाई चुनाव ब्रेकिंग : वशिष्ठ, दया, भगवती शर्मा विजय, 2 वोटों से जीती उपासना, सीजू, संदीप, अरुण, लक्ष्मीपति ,नीरज चल रहा है आगे, सूची वार का देखें पूरा रुझान

भिलाई नगर 23 दिसंबर। भिलाई नगर निगम निर्वाचन में निर्दलीय प्रत्याशी वशिष्ठ नारायण मिश्रा वार्ड क्रमांक 54, वार्ड क्रमांक 64 से भाजपा प्रत्याशी उपासना साहू 2 वोट से विजयी घोषित कर दी गई है। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी वार्ड 68 से भगवती शर्मा एवं वार्ड क्रमांक 44 से भाजपा प्रत्याशी दया सिंह विजयी घोषित कर दिए गए हैं। भिलाई नगर निगम में प्राप्त रुझानों के अनुसार कांग्रेस के 37 भाजपा के 21 निर्दलीय 11 एवं बहुजन समाज पार्टी का एक प्रत्याशी आगे चल रहा है।
इसके अलावा दिग्गज पार्षदों में कांग्रेस के एकांश बंछोर, आदित्य सिंह,सुभद्रा सिंह, लक्ष्मीपति राजू, उमेश साहू, सीजी एंथोनी, संदीप निरंकारी, अरुण सिंह सिसोदिया, वहीं भाजपा से दया सिंह विनोद सिंह, लक्ष्मी साहू, सरिता आगे चल रही है कुल मिलाकर कांग्रेश के 37 भाजपा के 21 11 निर्दलीय एवं एक बहुजन समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी आगे चल रहा है। इसके अलावा भाजपा के रिकेश सेन कांग्रेस के राजेंद्र अरोरा जैसे दिग्गज पार्षद पीछे चल रहे हैं।

लगातार पांचवीं बार निर्दलीय प्रत्याशी रहते हुए जीते वशिष्ठ बनाया रिकॉर्ड
नगर पालिक निगम गठन के पश्चात लगातार पांच चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रहे वशिष्ठ नारायण मिश्रा के द्वारा इस बार वार्ड क्रमांक 54 से पांचवी बार विजय हासिल की है जो अपने आप में एक अलग ही रिकॉर्ड है वशिष्ठ नारायण मिश्रा एकमात्र ऐसे पार्षद है। जिनके द्वारा लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज की गई है। श्री वशिष्ठ ने बताया कि पूरे देश में किसी भी जनप्रतिनिधि के द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी रहते हुए पंच सरपंच पार्षद विधायक सांसद रहते हुए निर्दलीय मैदान में उतर कर लगातार पांच बार चुनाव नहीं जीता है।



