रिसाली, भिलाई चरौदा निगम में कांग्रेस , जामुल में भाजपा का कब्जा,, कई प्रत्याशियों की जमानत जब्त
भिलाई नगर, 23 दिसंबर। जिले के चारों नगरीय निकाय के परिणाम लगभग तय हो गए हैं। भिलाई चरौदा, रिसाली में कांग्रेस विजय हो चुकी है। भिलाई नगर निगम पर कांग्रेस बड़े बहुमत की ओर है। भिलाई निगम में तो यह स्थिति हो गई कि भाजपा के एक उम्मीदवार की जमानत तक जब्त हो गई है। वहीं जामुल नगर पंचायत में जरूर भाजपा को जीत मिली है। रिसाली नया नगर निगम होने के कारण यहां पहली बार चुनाव हुए हैं। ऐसे में विकास की उम्मीदों पर कांग्रेस पर जनता ने भरोसा जताया है।

रिसाली नगर निगम में सविता ढवस (भाजपा), टीकम साहू (निर्दलीय) , सारिका साहू (कांग्रेस), माया यादव (कांग्रेस), नेहा सिंह (निर्दलीय),प्रीति चंद्राकर (भाजपा), विश्वजीत सिंह (निर्दलीय), चंद्रभान सिंह ठाकुर (कांग्रेस), शशि सिन्हा (कांग्रेस), मूलेश्वरी (भाजपा), उजियर सिंह पवार (भाजपा), समीर साहू (कांग्रेस), विधि यादव (भाजपा), सरिता देवांगन (कांग्रेस), ईश्वरी बाई (कांग्रेस), विनय नेताम (कांग्रेस), गजेंद्री कोठारी (भाजपा), रेखा देवी (कांग्रेस), सोनिया देवांगन (कांग्रेस), चंद्र प्रकाश सिंह (निर्दलीय), ममता सिन्हा (भाजपा), रमा साहू (भाजपा), धर्मेद्र भगत (भाजपा), जाहिर अब्बास (कांग्रेस), मनीष यादव (भाजपा), अनिल देशमुख (कांग्रेस), सीमा साहू (कांग्रेस), विलास बोरकर (कांग्रेस), अनुप डे (कांग्रेस), सुनंदा चंद्राकर (निर्दलीय), शैलेंद्र साहू (भाजपा), गोविंद चतुर्वेदी (कांग्रेस), परमेश्वर कुमार (निर्दलीय), डोमन बारले (निर्दलीय), रिबलेंदु चंद्राकर (भाजपा), रोहित कुमार (भाजपा), हरीशचंद्र (भाजपा), पार्वती महानंद (निर्दलीय) , ओम प्रकाश मिर्झा (भाजपा) एवं रंजीता बेनुआ (कांग्रेस) से विजयी हुए हैं। रिसाली में कांग्रेस ने 21 वार्डों में जीत दर्ज की है।

जामुल में सबीहा करीम खान (कांग्रेस), खम्मन ठाकुर (भाजपा), रेखराम बंछोर (भाजपा), सरोजनी चंद्राकर (कांग्रेस), दीपक गुप्ता (भाजपा), संजय दशलहरे (कांग्रेस), अश्वनी साहू (निर्दलीय), निशा चन्नेवार (निर्दलीय), सीमा यादव (भाजपा), राम प्यारी वर्मा (भाजपा), ईश्वर सिंह (भाजपा), चन्नेवार सुनीता (कांग्रेस), कविता विश्वाल (भाजपा), रामदुलार साहू (कांग्रेस), राजू (निर्दलीय), चुम्मन वर्मा (निर्दलीय), दुर्गा वैष्णव (जोगी कांग्रेस), तिलेश्वर देवांगन (भाजपा), अहिल्या वर्मा (भाजपा) एवं शांति बाई टंडन (भाजपा) विजयी हुए हैं। रिसाली में भाजपा ने 12 और 7 पर निर्दलीय ने जीते हैं। यानि यहां कांग्रेस का मेयर बनना तय हो गया है। वहीं भिलाई-चरौदा के 40 वार्डो में 23 पर कांग्रेस, 14 पर भाजपा और 3 पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की है।

दूसरी ओर उतई नगर पंचायत उप चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी सतीश चंद्राकर ने 16 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्हें 110 मत मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी सतीश पारख को 94 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा उम्मीदवार चंदू देवांगन (78) और कांग्रेस के सोनचंद (35) तीसरे और चौथे स्थान पर रहे। भाजपा पार्षद विमला साहू के निधन के कारण वार्ड-5 की सीट रिक्त हुई थी।
रिसाली में तीन भाजपा प्रत्याशियों ने मतपेटी बदलने की लिखित में शिकायत रिटर्निंग ऑफिसर से की है। रिसाली के वार्ड क्रमांक-9 से भाजपा प्रत्याशी चंद्र किरण मिश्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि दो बूथों में मतगणना समाप्त होने के बाद कांग्रेस को बड़ी लीड मिली है। कांग्रेस को एकतरफा वोट पड़ना संदेहास्पद है। इसकी जांच की जानी चाहिए और जांच पूर्ण होने तक निर्णय पर रोक लगा देनी चाहिए। इसी प्रकार वार्ड-7 से प्रत्याशी शिवेंद्र ठाकुर वह वार्ड क्रमांक-3 की प्रत्याशी भुनेश्वरी ठाकुर ने भी मतपेटियां बदले जाने की शिकायत दर्ज कराई है।
भिलाई-चरोदा निगम के वार्ड 10 में भाजपा प्रत्याशी गुरुचरण सिंह ने कांग्रेस के मोहम्मद जुनैद को हराया। वहीं वार्ड 24 में भाजपा के सत्य प्रकाश शर्मा ने जीत दर्ज की। जबकि वार्ड 33 में निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र कुमार हरपाल ने भाजपा प्रत्याशी कमल तांडी को 50 वोट से हरा दिया।

